Home Blog Page 7283

खेरगाम में भाजपा का सुपड़ा साफ, 16 में से 12 सीटों पर कांग्रेस विजयी

khergam taluka panchayat election result 2015 : congress big victory
khergam taluka panchayat election result 2015 : congress big victory

खेरगाम। खेरगाम में हुए तहसील पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने एक तरह से भाजपा का सुपड़ा साफ करते हुए 16 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ चार सीटें ही आई। तहसील में स्थित जिला पंचायत की दोनों सीट भी कांग्रेस के खाते में ही गई है। तहसील भाजपा अध्यक्ष स्वयं अपनी सीट हार गए हैं।

नवसारी : 6 तहसील पंचायतों में से 3 में कांग्रेस और 3 में भाजपा को बहुमत

navsari district panchayat and taluk panchayat election result 2015
navsari district panchayat and taluk panchayat election result 2015

नवसारी। नवसारी जिला पंचायत और 6 तहसील पंचायतों के चुनावों की 6 जगहों से मतगणना हुई। ईवीएम मशीन खुलते ही जिले में कहीं खुशी, कहीं गम का माहौल देखने मिला। पिछले 10 वर्षो में जनाधार खो चुकी कांग्रेस ने इस बार जोर लगाया है। नवसारी जिला पंचायत भाजपा ने सर की, लेकिन यहां कांग्रेस मजबूत विपक्ष के रुप में उभरी है।

सूरत में भगवा परचम : मनपा बोर्ड, जिला पंचायत व तहसील पंचायत पर कब्जा

bjp wins Surat mahanagar palika board, district panchayat and taluk panchayat
bjp wins Surat mahanagar palika board, district panchayat and taluk panchayat

सूरत।  स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने सूरत महानगर पालिका और जिला पंचायत में शानदार जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के साथ ही भाजपा के कई बड़े नेताओं को हार का भी सामना करना पड़ा।

मनपा बोर्ड में डिप्टी मेयर रंजन वेकरिया को अपनी सीट खोनी पड़ी, वहीं जिला पंचायत जीतने के बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के बड़े नेता अश्विन पटेल अपनी हार नहीं टाल सके।

गौरतलब है कि स्वराज (स्थानीय निकाय) की सत्ता के लिए 22 और 29 नवंबर को मतदान हुआ था। बुधवार को मतगणना शुरू होने के बाद से ही रुझानों के बार-बार बदलने से असमंजस की स्थिति रही। बार-बार आगे बढऩे और पिछडऩे के बाद दोपहर बाद तक आखिकार साफ हो गया कि भाजपा समानजनक बढ़त के साथ मनपा और जिला पंचायत में जीत दर्ज कर रही है।

कहां किसको कितनी सीटें

सूरत मनपा चुनाव में भाजपा के खाते में 76 व कांग्रेस के हिस्से 40 सीटें आई हैं। शहर के कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस की पूरी पैनल जीती है तो कहीं पैनल भी टूटे हैं। वहीं सूरत जिला पंचायत में 40 में से 27 सीटें भाजपा को, 12 सीटें कांग्रेस को और एक निर्दलीय को मिली। सूरत तहसील की कुल 196 में से 124 सीटें भाजपा, 63 कांग्रेस, 6 निर्दलीय ने जीती। देर शाम को जारी हुए परिणाम के मुताबिक भाजपा ने मनपा बोर्ड की 116 में 76 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गईं। इस बार एक भी निर्दलीय प्रत्याशी जीत कर बोर्ड में नहीं पहुंचा है।

दिखा पाटीदार आंदोलन का असर

कांग्रेस को अप्रत्याशित रूप से मिली 40 सीटों में पाटीदार आंदोलन का असर साफ दिखा। वर्ष 2010 में कांग्रेस ने मनपा चुनावों में 14 सीटें जीती थीं। बीते कई वर्षों से मतदान के दौरान कांग्रेस को जिन क्षेत्रों में अपनी मेजें लगाने में पसीने छूटते थे, वहां इस बार पार्टी के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस की टिकट पर जीतकर आए कई प्रत्याशियों ने सभी मतगणना स्थल पर जय सरदार-जय पाटीदार के नारे लगाए।

भरुच जिला पंचायत त्रिशंकु बनी, कांग्रेस के अच्छे दिन

Bharuch District Panchayat was hung, congress good days
Bharuch District Panchayat was hung, congress good days

भरुच। भरुच जिले में आयोजित किए गए स्थानीय स्वराज के चुनाव में भाजपा को झटका लगा। उधर चुनाव परिणाम ने कांग्रेस के खेमे में अच्छे दिन की शुरूआत कर दी। स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रतिशत किया।

बारडोली नगरपालिका मे बीजेपी विजेता, पूर्ण बहुमत

bardoli municipal election result 2015 bjp gets majority
bardoli municipal election result 2015 bjp gets majority

बारडोली। बारडोली नगरपालिका के चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हुए। जिसमे भारतीय जनता पक्ष का बहुमत के साथ विजय हुआ। भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 11 बैठकों पर विजय प्राप्त की।