
जयपुर। राज्य में पूर्ण शराबबंदी, सशक्त लोकायुक्त और पूर्व विधायक गुरूचरण छाबड़ा को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर पिछले 8 दिनों से अनशन कर रही छाबड़ा की पुत्रवधू पूजा छाबड़ा ने सोमवार देर रात राज्य सरकार से हुए समझौते के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।