
जयपुर। जयपुर शहर में बुधवार को देव दीपावली पर्व की धूम रही। इसके साथ पांच दिवसीय महापूजा का समापन हो गया। कार्तिक मास के समापन पर मंदिरों में विशेष झांकी सजाई गई। वहीं गुरू नानक जयंती होने के कारण गुरूद्वारों में प्रकाशोत्सव की धूम रही। गुरूद्वारों में गुरूगंथ साहिब पाठ और लंगर प्रसादी का आयोजन हुआ।