
लखनऊ। फायरब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर शाहरुख के बाद आमिर खान पर निशाना साधा है। साध्वी प्राची ने कहा कि इनको किंग खान देश की जनता ने बनाया है। अब उसी देश में इन्हें डर लगता है।

लखनऊ। फायरब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर शाहरुख के बाद आमिर खान पर निशाना साधा है। साध्वी प्राची ने कहा कि इनको किंग खान देश की जनता ने बनाया है। अब उसी देश में इन्हें डर लगता है।

नई दिल्ली। लोकसभा की दो सीटों और विधानसभा की पांच सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी को रतलाम लोकसभा सीट गंवानी पड़ी है तो वहीं मणिपुर में पार्टी ने दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। लोकसभा की वरांगल सीट पर हुए उपचुनाव में टीआरएस ने बड़ी जीत दर्ज की है।

रतलाम/झाबुआ। प्रदेश के रतलाम-झाबुआ लोकसभा उप-चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह हुई भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना के दौरान रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट की 8 विधानसभा सीट में से 7 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने शानदार जीत दर्ज की है।
उन्होंने 88 हजार 377 वोट से यह उप-चुनाव जीता है, इस जीत से कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है। रतलाम लोकसभा उप-चुनाव के लिए 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, किन्तु मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भजपा के बीच ही था।
गौरतलब है कि रतलाम-झाबुआ सीट पर 2014 में भाजपा के दिलीप सिंह भूरिया ने कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को डेढ़ लाख वोटों ने हराया था, किन्तु दिलीप सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिस पर उप-चुनाव कराए गए हैं। यहां कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया और भाजपा की विधायक निर्मला भूरिया के बीच सीधा मुकाबला था।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर कथित रूप देश में फैल रही असहिष्णुता को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने घोषणा की है कि वह आगामी पच्चीस नंवबर को बेंगलुरू में माउंट कार्मेल कॉलेज के छात्रों से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही इस बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश को बदनाम करने का साजिश करार दिया हैं।