online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
एक साथ तीन गोल्ड स्कीम जारी कर केंद्र सरकार देश की जनता को सोने के मोहपाश से मुक्त कराना चाहती है। पिछले कुछ वर्ष में लाख कोशिशों के बावजूद देश में सोने की मांग कम होने का नाम नहीं ले रही थी, इसीलिये अब गोल्ड मोनेटाइजेशन, गोल्ड बांड और गोल्ड कायन एंड बुलियन स्कीम लाई गयी हैं।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के बयान को असहिष्णु मानसिकता का प्रतीक बताया है और कहा है कि कांग्रेस नेहरु के समय से ही संघ के प्रति असहिष्णुता रखती आई है।
bihar Election Results : exit poll failed, Grand alliance big victory
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में देश में सभी एक्जिट पोल जहां जनता का मन भांपने में नाकाम रहे वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का अनुमान सही साबित होता दिखा।
एक ओर एक्जिट पोल कांटे की टक्कर और कुछ राजग को बढ़त दिखा रहे थे, वहीं लालू महागठबंधन को 190 सीटें दे रहे थे।
अंतिम चरण के मतदान के बाद ज्यादातर एक्जिट पोल महागठबंधन को 120 से उपर सीटें दे रहे थे और भाजपा को 110 से 120 सीटें दे रहे थे।
सिर्फ न्यूज 24 और टूडे-चाणक्य के सर्वे के अनुसार राजग गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही थी। लेकिन आज आये नतीजों ने सभी को गलत साबित करते हुये राजद प्रमुख के अनुमान को सही साबित किया।
बिहार विधानसभा में आज आये नतीजों से महागठबंधन को 175 के करीब सीटें मिल रही हैं, वहीं राजग गठबंधन 60 के आस-पास सिमट गया है।
गौरतलब है कि इंडिया टुडे-सिसेरो वोटर सर्वे में राजग को 120, महागठबंधन को 117 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में भाजपा को 117 और महागठबंधन को 122 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। एबीपी एक्जिट पोल के अनुसार महागठबंधन को 130 और राजग को 108 सीटें मिल सकती हैं।
एनडीटीवी के एक्जिट पोल के अनुसार महागठबंधन को 120, राजग को 116 और अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान है।
न्यूज 24 और टूडे-चाणक्य के पोल के अनुसार राजग को 155, महागठबंधन को 83 और अन्य को 5 सीटें मिल रही है। वहीं न्यूज़ एक्स ने अपने पोल में राजग को 90-100, महागठबंधन को 130-140 और अन्य को 13-23 सीटें दी हैं।