Home Delhi नेहरु के समय से कांग्रेस में संघ के प्रति असहिष्णुता : मनमोहन वैद्य

नेहरु के समय से कांग्रेस में संघ के प्रति असहिष्णुता : मनमोहन वैद्य

0
नेहरु के समय से कांग्रेस में संघ के प्रति असहिष्णुता : मनमोहन वैद्य
RSS slams rahul gandhi
RSS slams rahul gandhi
RSS slams rahul gandhi

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के बयान को असहिष्णु मानसिकता का प्रतीक बताया है और कहा है कि कांग्रेस नेहरु के समय से ही संघ के प्रति असहिष्णुता रखती आई है।

जानकारी हो कि राहुल गांधी ने “संघ को पराजित ही नहीं, नष्ट करेंगे” का बयान दिया था। जिसपर आज मनमोहन वैद्य ने कहा कि उनकी यह भाषा उनकी लोकतंत्र विरोधी एवं असहिष्णु मानसिकता प्रदर्शित करती है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली एवं सभी समझदार शक्तियों को इसका विरोध करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नेहरु परिवार पंडित नेहरु के समय से ही संघ के विषय में तिरस्कार एवं असहिष्णुता का भाव रखते आये हैं। अपनी सत्ता का प्रयोग करने के बाद भी कांग्रेस संघ की प्रगति को रोकने में सफल नहीं हो पाई और ना ही वह संघ की लोकप्रियता में कोई सेंध लगा पायी है। वहीं संघ का समाज में समर्थन एवं जनाधार अनेक गुना बढ़ा है और आगे भी बढ़ रहा है।