Home Blog Page 7403

महिला गायिका की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु

 female singer died in mysterious circumstances in Bareilly in Uttar Pradesh
female singer died in mysterious circumstances in Bareilly in Uttar Pradesh

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के कैण्ट क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला गायिका की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसका शव घर के भीतर फांसी पर लटका मिला।

पुलिस अधीक्षक (नगर) समीर सौरभ के अनुसार कैण्ट इलाके के चेतना कालोनी निवासी दिनेश होमगार्ड ने एक वर्ष पहले तलाकशुदा गायिका अर्चना (24) से ब्याह रचाया था। दिनेश उसके गायन पर एतराज करता था।

इसे लेकर आए दिन कहासुनी होती थी। दिनेश जब अपने घर लौटा तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि गायिका अर्चना के मामले में जांच कराई जा रही है। सुभाषनगर निवासी मायके वालों ने अपनी ओर से तहरीर नहीं दी है। होमगार्ड दिनेश पुलिस की हिरासत में है।

 

बिहार एक्जिट पोल : दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर

Bihar exit poll : neck and neck between grand alliance and NDA
Bihar exit poll : neck and neck between grand alliance and NDA

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के लिए मतदान समाप्त हो जाने के बाद कराए गए सर्वेक्षणों एक्जिट पोल में से अधिकतर ने गुरुवार को संभावना जताई कि नीतीश कुमार नीत महागठबंधन की जीत होगी वहीं कुछ सर्वेक्षणों में भाजपा नीत समूह की विजय का अनुमान जताया गया है।

प्रधानमंत्री ने किया सोने से जुड़ी निवेश योजनाओं का शुभारंभ

Prime Minister narendra modi launches three gold related schemes
Prime Minister narendra modi launches three gold related schemes

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सोने से जुड़ी दो निवेश योजनाओं का शुभारंभ किया और देश का पहला सोने का सिक्का को जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में लगभग 20 हजार टन सोना बिना किसी उपयोग के लोगों के घरों में पड़ा है, जिसे विकास के लिये उपयोग में लाया जा सकता है।

जयपुर की एक महिला को यूपी ले जाकर होटल में दुष्कर्म

jaipur woman abducted and raped in uttar pradesh
jaipur woman abducted and raped in uttar pradesh

जयपुर। राजधानी के रामगंज की निवासी एक महिला को यूपी  ले जाकर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

रणबीर के बजाय दीपिका मेरे साथ ज्यादा हॉट लगती है : रणवीर सिंह

deepika Padukone looks hotter with me than ranbir : ranveer singh
deepika Padukone looks hotter with me than ranbir : ranveer singh

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह का मानना है कि उनकी मित्र दीपिका पादुकोण अपने पुराने प्रेमी रणबीर कपूर के बजाय उनके साथ ज्यादा हॉट लगती हैं। पर्दे पर दीपिका और रणवीर सिंह तथा दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी को पसंद करने वाले प्रशंसक अलग अलग हैं।