Home Blog Page 7404

होंडा ने अमरीकी बाजार से रीकॉल की 1,45,000 बाइक

Honda recalls over 1,45,000 Motorcycles from US market
Honda recalls over 1,45,000 Motorcycles from US market

वाशिंगटन। होंडा अमरीकी बाजार में 1,45,000 मोटरसाइकिलें वापस मंगा रही है। इन बाइक की पीछे की ब्रेक में दिक्कत है जिससे आग लग सकती है या दुर्घटना हो सकती है।

किसानों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बेचा गन्ने का रस

Akshay Kumar to sell juice in jaisalmer for charity
Akshay Kumar to sell juice in jaisalmer for charity

जैसलमेर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के सूखा पीडि़त और फसल खराबी की वजह से आत्महत्या करने वाले किसानों की मदद के लिए बुधवार को एक चैरिटी शो किया और गन्ने का रस निकाल कर 6600 रुपए कमाए।

अपनी आगामी फिल्म एयरलिफ्ट की शूटिंग के सिलसिले में यहां आए अक्षय कुमार ने सीमा सुरक्षा बल उत्तरी क्षेत्र में सूखा पीडि़त किसानों की मदद के लिए एक चैरिटी शो किया और खुद मशीन से गन्ने का रस निकाल कर सौ रुपए प्रति गिलास बेचा।

वह करीब आधे घंटे तक गन्ने की मशीन पर खड़े होकर जूस निकालते रहे। उनके द्वारा बेचे जा रहे जूस को पीने के लिए लोगों की लंबी लंबी कतारें लग गई। इसके बाद अक्षय कुमार ने कहा कि जूस की बिक्री के बाद जो राशि एकत्रित हुई है उसकी सौ गुना राशि किसानों को मदद स्वरूप दी जाएगी।

Akshay Kumar to sell juice in jaisalmer for charity
Akshay Kumar to sell juice in jaisalmer for charity

अक्षय सुबह करीब ग्यारह बजे बीएसएफ परिसर पहुंचे जहां महानिरीक्षक अमित लोढ़ा ने उनका स्वागत किया और बल के अनेक अधिकारियों एवं जवानों ने उनके साथ फोटो खिंचाए। अक्षय कुमार ने 116वीं वाहिनी परिसर में डेढ़ घंटे से ज्यादा वॉलीबाल मैच खेला।

असहिष्णुता पर शाहरूख ने क्या बोला पता नहीं : सलमान

salman khan not aware of shahrukh Khan's remark on intolerance
salman khan not aware of shahrukh Khan’s remark on intolerance

नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को शाहरूख खान के असहिष्णुता बढऩे वाले बयानों पर भाजपा नेताओं की निंदा से उठे विवाद से दूरी बनाई।

चेन्नई में एक समारोह में नारायणन पर फेंकी चप्पल

slipper thrown at former NSA MK narayanan
slipper thrown at former NSA MK narayanan

चेन्नई। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन पर बुधवार को एक कार्यक्रम में एक संदिग्ध तमिल समर्थक कार्यकर्ता ने चप्पल से फेंकी।

विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की

woman and her lover booked for murdering husband in dholpur
woman and her lover booked for murdering husband in dholpur

धौलपुर। धौलपुर के सैपउ थाना क्षेत्र के सेवा का पुरा में बुधवार को एक विवाहिता ने अपने पे्रमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।