Home Blog Page 7446

5 साल की लड़की से छेड़छाड़ पर सीएसआईआर अफसर अरेस्ट

CSIR official arrested for molesting five year old girl
CSIR official arrested for molesting five year old girl

नई दिल्ली। पांच साल की एक लड़की की मां के इस आरोप के बाद वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद सीएसआईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया गया कि उन्होंने दक्षिणपूर्वी दिल्ली के सनलाइट कालोनी क्षेत्र में एक सांस्कृतिक समारोह में बच्ची को अनुचित तरीके से छुआ।

video : तांत्रिक से मिले नीतीश, बोले इसमें हर्ज क्या

videoपटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके एक तांत्रिक से आशीर्वाद लेने संबंधी वीडियो के वायरल होने और उस पर विपक्षी दलों के नेताओं के चुटकी लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बेटा समझकर कोई बुजुर्ग यदि गले मिलता है तो इसमें बुराई क्या है और लोगों को आश्चर्य क्यों हो रहा है।

कुमार ने शनिवार को कहा कि वह एक बुजुर्ग के पास आशीर्वाद लेने गए थे और उन्होंने बेटा समझकर उन्हें गला लगाया तथा आशीर्वाद दिया तो इसमें क्या

बुराई हो गई और इसमें हैरत की बात क्या है। उन्होंने कहा कि वह बुजुर्ग के पास राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ कोई साजिश रचने नहीं गए थे।

गौरतलब है कि शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बुजुर्ग को मुख्यमंत्री को गले लगाते हुए दिखाया गया है। इस पर कई दलों के नेताओं ने चुटकी लेते हुए कहा है कि हार को निकट देखकर कुमार अब तांत्रिकों का सहारा ले रहे हैं।

केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कुमार के अब बाबाओं के पास जाने से कुछ नहीं होगा और वह तो अपने गठबंधन सहयोगी यादव के खिलाफ षडयंत्र करने तांत्रिक के पास गए थे।

बच्चा न होने पर महिला ने दी दो साल की बच्ची की बलि

aligarh crime news लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महिला ने बच्चा न होने पर पड़ोस में रहने वाली दो साल की बच्ची की बलि चढ़ा डाली। महिला ने बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी।

बेहद सुखद एहसास है मां बनना मिला : क्युनिस

mila Kunis finds being mother incredible
mila Kunis finds being mother incredible

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री मिला क्युनिस मातृत्व का पूरा आनंद ले रही हैं और उनका कहना है कि अपनी बेटी वायट की देखभाल करते हुए उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है। 32 वर्षीय टेड स्टार मातृत्व का सुखद एहसास पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हैं।

मिला ने कहा कि जब आपको महसूस होता है कि एक अविश्वसनीय, छोटे से जीवित मनुष्य की जिम्मेदारी आपके उपर है और जिसके बारे में यह सोचकर हैरानी होती है कि इसे आपने जन्म दिया है, तो यह बहुत सुखद एहसास होता है।

उन्होंने अपनी बेटी के प्रति अपना प्यार दर्शाते हुए मजाक में कहा कि यदि उनकी बेटी किसी की हत्या भी कर देगी तो वह मृतक का शव दफनाने में उसकी स्वयं मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं इसे लेकर प्रश्न भी नहीं करूंगी। मैं अपने जीवन में किसी और के लिए ऐसा नहीं कर सकती। क्युनिस ने इस वर्ष जुलाई में एश्टन कुचर से विवाह किया था। वायट का जन्म गत वर्ष अक्तूबर में हुआ था।

‘ए दिल है मुश्किल’ का हिस्सा नहीं होंगी करीना

 

Kareena kapoor is not a part of ae dil hai mushkil
Kareena kapoor is not a part of ae dil hai mushkil

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान, करन जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए एक खास गाना नहीं करेंगी।