
भरतपुर। लैना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लडकी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का नामजद मामला हलैना पुलिस में दर्ज कराया गया है।

भरतपुर। लैना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लडकी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का नामजद मामला हलैना पुलिस में दर्ज कराया गया है।

नई दिल्ली। शशांक मनोहर दूसरी बार बीसीसीआई के अध्यक्ष बन गये हैं। इसके पहले मनोहर 2008 से 2011 तक बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके हैं।

अंबाला। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने निर्णय लिया है कि गौ माता को जानवर कहकर सौ करोड़ हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले काटजू ने यदि माफी नहीं मांगी तो फ्रंट उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।
इलाहाबाद। फिरोजाबाद से प्रेमी के संग भागकर आई एक विवाहिता की शहर के धूमनगंज थानान्तर्गत संदिग्ध परिस्थिातियों में दो दिन पूर्व मौत हो गई। जब पुलिस ने सवाल किया तो उसका प्रेमी पोस्टमार्टम हाउस में छोड़कर फरार हो गया।
पुलिसिया जांच के दौरान नम्बर से सम्पर्क किया गया तो जिस व्यक्ति ने फोन उठाया उसने बताया कि उसे गोली मारी गई है। लेकिन नसीरपुर थाने की पुलिस ने ऐसी किसी भी वारदात से इनकार कर रही है।
बतादें कि भिण्ड जनपद के मऊ निवासी कमल सिंह की 22वर्षीय बेटी रीना यादव 22वर्ष की शादी फिरोजाबाद शहर में की थी। लेकिन वह ससुराल से रमेश कुमार यादव निवासी गणसान गांव थाना नसीपुर जिला फिरोजाबाद के साथ कुछ दिनों पूर्व भागकर यहां शहर में आये और धूमनगंज थाना क्षेत्र के कंधईपुर मोहल्ले के राजेश सिंह के घर में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि दो अक्टूबर की दोपहर रीना यादव व उमेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिससे क्षुब्ध होकर रीना यादव ने आत्महत्या की कोशिश में फांसी लगा ली। हालांकि जानकारी होते ही उमेश कुमार आस-पास के लोगों से सहयोग लेकर उसे फंदे से उतारा और उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में दाखिल कराया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। लेकिन जब धूमनगंज पुलिस से बातचीत की गई तो पता चला कि अभी पुलिस कोई सूचना नहीं दी गई। खबर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। दो दिन से सड़ रही युवती के शव को लेकर स्वरूपरानी पुलिस चैके के प्रभारी ने इस सम्बन्ध में आलाधिकारियों को खबर दे दी है। एक युवक युवती को मृत अवस्था में लेकर आया और उसे छोड़कर फरार हो गया।
इस सम्बन्ध में एसएसपी कार्यालय से फिरोजाबाद की पुलिस से सम्पर्क यहां की पुलिस ने किया है और उक्त युवक व मृतिका के परिजनों को खोजने के लिए आग्रह किया है। लेकिन सबसे बड़ा गैर जिम्मेदार गृहस्वामी है जो आज तक शव को झाकने तक नहीं पहुंचा।
भिन्ड पुलिस से वार्ता के बाद चला रमेश कुमार यादव के खिलाफ दुष्कर्म एवं अपहरण का मामला दर्ज किया गया है उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन आज फिरोजाबाद के नसीरपुर थानाध्यक्ष के माध्यम से जानकारी हुई कि रीना की मौत हो चुकी है शव छोड़कर रमेश कुमार यादव फरार हो गया है।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी के खिलाफ आक्रोश रविवार को दोपहर को बंद कमरों से चौराहे पर आ गया और उनकी कार्यप्रणाली से असंतुष्ट भाजपाइयों ने सरजावाव दरवाजे पर उनका पुतला फूंका।