
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज न्यूयॉर्क में हुई बैठकों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसियो होलांद और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से मुलाकात की।

बेरुत। सीरिया में आईएस के कब्जे वाले शहर के एक बाजार पर हुए हवाई हमलों में आठ बच्चों सहित 23 नागरिकों की मौत हो गई। इस खबर की जानकारी एक निगरानी समूह ने दी है।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि सरकार की सेना के विमान ने मायादीन में एक बाजार पर दो मिसाइलें दागी जिसमें आठ बच्चों और पांच महिलाओं सहित 23 नागरिक मारे गए। उन्होंने कहा कि सोमवार को मायादीन पर हुए हमले में पचास अन्य घायल हो गए।
रहमान ने बताया यह हमला मायादीन के बाजार में हुआ जो सीरिया के तेल समृद्ध दीर-एजज़ार प्रांत में हैं जिस पर इस्लामिक स्टेट के जिहादियों का कब्जा है।
उन्होंने यह भी बताया कि हवाई हमलों में दमिश्क के पास विद्रोहियों के गढ़ पूर्वी गौता के एक शहर कफ्रबताना शहर में भी चार नागरिक मारे गए हैं। एजेंसी के मुताबिक, विपक्षी लड़कों ने जिले में भी गोलाबारी की जिसमें राजधानी के अंदर दो लोग मारे गए।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर पाकिस्तान पैनी नजर बनाए हुए है। पाकिस्तान का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी एक चतुर राजनीतिज्ञ हैं जो कि प्रतिद्वंद्वियों को मात देने की पूरी क्षमता रखते हैं। उनका लक्ष्य भारत की राजनीतिक और सैन्य प्रभुत्वता को बढ़ाना है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी मां का अपमान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के मुताबिक मोदी सहानुभूति हासिल करने के लिए अपनी मां का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के पौत्र एपीजे शेख सलीम भाजपा में शामिल हो गए हैं ।