Home Blog Page 7544

महाघूस कांड :… तो करोड़ों का खेल कर जाता सिंघवी

bribery case : suspended IAS ashok singhvi
bribery case : suspended IAS ashok singhvi

जयपुर। खान विभाग में महाघूस कांड के प्रमुख आरोपी प्रमुख शासन सचिव अशोक सिंघवीं केन्द्र की नई खनिज नीति के तहत राजस्थान के आठ जिलों में केन्द्रीय प्रक्रिया के अनुसार पहली बार होने वाली मेजर मिनरल की नीलामी प्रक्रिया में भी दखल देने के लिए सक्रिय थे। पिछले एक पखवाड़े से सिंघवी इस काम में जुटे हुए थे।

बताया जाता है कि सिंघवी ने इस काम के लिए दिल्ली में खनिज मंत्रालय तक अपने संबंध मजबूत बनाए हुए थे। जानकारों का  कहना है कि सिंघवी को यदि रिश्वतखोरी के मामले में तुरंत नहीं पकड़ा जाता तो प्रदेश में निवेश के नाम पर यह अधिकारी करोड़ों रूपए अपनी जेब में भरने की पूरी तैयारी में था।

अति भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार सिंघवी का खेल उजागर कराने में खान विभाग में ही तैनात रहे एक आईएएस अधिकारी की अहम भूमिका रही है। इस अधिकारी के निदेशक रहते सिंघवी अपनी वरिष्ठता का हवाला देते हुए खान आवंटन में अपना दखल देने की कोशिश करते रहे लेकिन ईमानदारी के लिए पहचाने जाने वाले यह आईएएस अधिकारी सिंघवी के कारनामों पर नजर रखे हुए थे।

सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी इस सूचना के आधार पर दिल्ली में भी सिंघवी की मदद करने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच करेंगे। इतना नहीं खान आवंटन कराने के साथ ही सिंघवी खान मालिकों को वन एवं पर्यावरण विभाग की एनओसी दिलाने तक में सहायता करते थे। इसके लिए अलग से फीस तय की हुई थी।

एसीबी की टीम इस दिशा को ध्यान में रखते हुए भी जांच कर रही है। इसके लिए दिल्ली तक सिंघवी के संपर्कों की तलाश की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली तक संपर्क मिल जाने पर सिंघवी का घोटाला और भी बड़ा हो सकता है। दिल्ली स्थिति राजस्थान भवन में उनके प्रवास के दौरान कौन-कौन अधिकारी और कंपनियों के लोग उनसे मुलाकात करने आते थे, इसका भी रिकार्ड निकलवाया जा रहा है। पता चला है कि इसके सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।


गौरतलब है कि केन्द्र की नई खनिज नीति अमल में आने के बाद प्रदेश में पहली बार मेजर मिनरल की खानों की नीलामी राज्य सरकार के बजाय केन्द्र सरकार के स्तर पर केन्द्र सरकार की कंपनी मेटल स्के्रप ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से की जाएगी।

इसके लिए चित्तौडग़ढ़ सहित प्रदेश के सात जिलों में मेजर मिनरल के 17 ब्लॉकों को सर्वे के बाद अंतिम रूप दे दिया गया है। जिन 17 ब्लॉक की नीलामी होनी है, उनमें से 10 ब्लॉक तो महज लाइम स्टोन के हैं। इनका मूल्य राज्य सरका द्वारा तय किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार सिंघवी पिछले एक पखवाड़े से दिल्ली में इस काम के लिए सक्रियता बनाए हुए थे। उन्होंने आधा दर्जन कंपनियों को नीलामी में मदद का विश्वास भी दिलाया हुआ था। बताया जाता है कि सिंघवी अपने जेब भरो खेल के पीछे प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए अपने प्रयास बताते रहे हैं।  

वाट्स एप मैसेज ने मां से मिलाई बिछुड़ी बेटी

ग्वालियर। मुरैना जिले के सबलगढ़ में एसडीएम कोर्ट के कम्प्यूटर ऑपरेटर की बच्ची बिछुड़ने के पांच घंटे बाद वापस मिल गई। बच्ची परिवार से बिछुड़कर आगरा पहुंच गई थी।

बच्ची के गुम होने की सूचना मिलते ही जीआरपी ने तत्काल सभी थानों में सूचित भेजकर सक्रियता दिखाने के निर्देश दिए। साथ ही वाट्रस एप पर बच्ची का फोटो भी सभी जगह भेज दिया। बच्ची की तलाश में विभिन्न स्टेशनों पर टीमें भी रवाना कर दीं, नतीजतन बच्ची में मिल गई।

सबलगढ़ में खादी आश्रम के पास रहने वाले मनोज कुमार सिंघल अपने परिवार के साथ नैरोगेज ट्रेन से ग्वालियर आए थे। मनोज साढ़े चार साल की बेटी नंदिनी और बेटे को पत्नी के पास छोड़कर टॉयलेट चले गए। इसी दौरान नंदिनी खेलते-खेलते गुम हो गई। जब वे वापस आए तो उन्हें बच्ची नजर नहीं आई। नंदिनी के नहीं मिलने पर वे तत्काल जीआरपी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

जीआरपी नैरोगेज स्टेशन के टीआई सुरेंद्र सिंह सिकरवार ने तत्काल ग्वालियर कंट्रोल रूम सहित भिंड, मुरैना, झांसी और आगरा जीआरपी को नंदिनी के गुम होने की जानकारी दे दी। साथ ही बच्ची का फोटो और हुलिया वाट्रस एप पर पुलिस और रेलवे अधिकारियों को भेज दिया। साथ ही उन्होंने ग्वालियर स्टेशन पर बच्ची के गुम होने का अनाउंसमेंट भी करा दिया।

समता एक्सप्रेस में रोती मिली बच्ची

बच्ची मां से बिछुड़ कर भटकती हुई प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच गई और जहां खड़ी समता एक्सप्रेस में सवार हो गई। समता में बैठे एक यात्री ने बच्ची से रोने का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बता सकी। बच्ची सिर्फ अपने मां व पिता का ही नाम बता सकी। ट्रेन जब आगरा पहुंची तो प्लेटफार्म पर घूम रहे आगरा के सीटीआई ओपी सिंह को यात्री ने बच्ची के बारे में बताया और बच्ची को उनके हवाले कर दिया। सिंह ने तत्काल ग्वालियर रेलवे प्रबंधन को बच्ची के मिलने की जानकारी दी और केरला एक्सप्रेस की पेंट्री कार में विवेकानंद नाम के यात्री के साथ ग्वालियर भेज दिया।

शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं तो क्या : नारी चेतना मंच

debate on sex age by nari chetna manch in rewa
debate on sex age by nari chetna manch in rewa

रीवा। नारी चेतना मंच ने कहा है कि भारत में विवाह की न्यूनतम आयु सीमा पुरुष और स्त्री के लिए क्रमश: 21 व 18 वर्ष निर्धारित है । इसमें कोई भी पक्ष यदि कानूनन न्यूनतम आयु सीमा को पूरा नहीं करता है तो विवाह की स्थिति शून्य है । देश की सर्वोच्च अदालत में नाबालिग पत्नी से शारीरिक संबंधों को दुष्कर्म माना जाए या नहीं इस पर बहस चल रही है ।

भाजपा ने जारी की 11 उम्मीदवारो की तीसरी सूची

bihar polls : bjp releases 3rd list, names of 11 candidates
bihar polls : bjp releases 3rd list, names of 11 candidates

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार चुनावों के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसके पहले भाजपा ने पहली सूची में 43 और दूसरी में 99 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

फिर गर्माया मेरठ का माहौल, पुलिस की सुरक्षा में लगी संघ की शाखा

RSS Shakha was under police protection in meerut
RSS Shakha was under police protection in meerut

मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल एक बार फिर गर्मा गया है। घोसी मोहल्ला स्थित पार्क में मजार के पास आरएसएस की शाखा को लगाने को लेकर मुस्लिमों ने हंगामा कर दिया। जिस पर रविवार को पुलिस की सुरक्षा में संघ की शाखा आयोजित हुई। संघ के स्वयंसेवक भी इस दौरान पूरी तरह से मुस्तैद रहे।