
पेशावर। सेना की वर्दी पहनकर आए भारी हथियारों से लैस 13 तालिबान आतंकवादियों ने शुक्रवार को पाकिस्तानी वायु सेना के एक अड्डे और परिसर में बनी एक मस्जिद पर हमला कर दिया जिसमें वायुसेना के 23 कर्मियों सहित कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। यह किसी सैन्य प्रतिष्ठान पर सबसे खतरनाक हमलों में से एक है।