
मुंबई। दीपिका पादुकोण की मानें तो रनबीर आज भी एक बड़े स्टार है। कभी रनबीर की गर्लफ्रेंड मानी जाने वाली दीपिका आज भी रनबीर को बॉलीवुड का एक बड़ा स्टार मानती है।

मुंबई। दीपिका पादुकोण की मानें तो रनबीर आज भी एक बड़े स्टार है। कभी रनबीर की गर्लफ्रेंड मानी जाने वाली दीपिका आज भी रनबीर को बॉलीवुड का एक बड़ा स्टार मानती है।

नई दिल्ली। बिहार में चुनावों से पहले वोटरों की खरीद फरोख्त का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे प्रवीण मांझी को 4.65 लाख रुपए की नकदी के साथ जहानाबाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने देश में भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और विकास का शासन देकर नई राजनीति की शुरूआत की है।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को नादौन के जोल सप्पड़, बढेड़ा तथा कश्मीर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने 204 कोयला खाद्यानों का आवंटन अपने चहेतों को किया था, जिससे देश के खजाने को करोड़ों का चूना लगा तथा बाद में उच्चतम न्यायालय ने इनको रद्द कर दिया था।
भाजपा सरकार ने एक वर्ष के भीतर केवल 30 कोयला खाद्यानों की ई नीलामी करके देश के खजाने में तीन लाख चैदह हजार करोड़ रुपए जमा करवाए। इसी प्रकार स्पेक्ट्रम की नीलामी से भी देश को एक लाख 17 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरा तथा कई विकसित देश भारत में 100 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए तैयार हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जहां जीएसटी बिल का आधारहीन विरोध करके देश महंगाई के गर्त में धकेलने का अपराध किया है, वहीं भूमि अधिग्रहण बिल पर देश की जनता को गुमराह करके देश के किसानों के हितों की बलि दी है। मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को वायदे के मुताबिक डेढ़ वर्ष के भीतर अक्षरशरू लागू करके ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जबकि कांग्रेस कई दशकों तक पूर्व सैनिकों को गुमराह करती रही।
अनुराग ने कहा कि 25 सितंबर से 2 अक्तूबर के भीतर देश के नौजवानों को स्वरोजगार अपनाने के लिए एक लाख 20 हजार करोड़ रुपए के ऋण कम ब्याज दरों पर सरल प्रक्रिया से उपलब्ध करवाए जाएंगे और उनकी गारंटी भी सरकार देगी। अनुराग ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।
ठाकुर ने कहा कि एम्स, केंद्रीय विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय, हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज, धौलासिद्ध बिजली परियोजना, सीएसडी डिपो और आईआईआईटी जैसे बड़े प्रोजैक्टों पर प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते जल्दी काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इस दौरान सांसद ने विभिन्न स्थानों पर जनता की समस्याओं को भी सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया।

मुंबई। मुंबई के बहुचर्चित शीना बोरा मर्डर केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी लड़ाकू स्वभाव की है। इंद्राणी के मौजूदा पति पीटर मुखर्जी ने पुलिस के सामने कहा है कि वह इंद्राणी के गुस्सैल और दबंग रवैए से परेशान थे। इस तरह से इंद्राणी के बारे में एक के बाद एक कई राज सामने आ रहे हैं।
नित नए खुलासे से जहां पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने में अपने आप को असमर्थ महसूस कर रहा है, वहीं आमजन आश्चर्य चकित हैं। खार थाने की पुलिस पीटर के स्टेटमेंट को इंद्राणी के खिलाफ सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश में है।

गौरतलब है कि पीटर ने इंद्राणी से 2002 में शादी की थी। इंद्राणी व पीटर मुखर्जी जांच से जुड़े हुए पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि पीटर मुखर्जी ने इंद्राणी के गुस्सैल और दबाव बनाने वाले नेचर की बात की है।
पीटर ने पुलिस को बताया कि कई मामलों से इंद्राणी उन्हें दूर रखती थी। खासकर प्रॉपर्टी जैसे मामलों में एकदम अंत में वह कुछ जान पाते थे। पुलिस का कहना है कि पीटर और इंद्राणी के बेटे मिखाइल बोरा के स्टेटमेंट काफी मैच कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि वह पीटर का स्टेटमेंट चार्जशीट में सबमिट करेगी ताकि इंद्राणी के खिलाफ केस मजबूत बनाया जा सके। पीटर की ज्यादातर प्रॉपर्टी में इंद्राणी भी मालिक है। पुलिस को मिले कागजात के मुताबिक, इंद्राणी के पास एक ब्रिटिश पासपोर्ट भी है।
वह पीटर के वर्ली फ्लैट, परेल के फोनिक्स में ऑफिस और लंदन में प्रॉपर्टीज में ज्वाइंट ओनर है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीटर से और कई मुद्दों पर जवाब मांगा जा सकता है, लेकिन अभी तक उन्हें तलब नहीं किया गया है। इसके पीछे राकेश मारिया का अचानक ट्रांसफर हो जाना है।
मारिया से जुड़े अफसरों के मुताबिक, हालांकि वह अभी भी टीम को लीड कर रहे हैं लेकिन पहले की तरह इंट्रेस्ट नहीं दिख रहा है। उम्मीद है कि पुलिस इस महीने के अंत तक जांच खत्म कर देगी।
पुलिस को ऑडिटिंग टीम, फॉरेंसिक और इकोनॉमी ऑफेंस विंग की रिपोर्ट का भी इंतजार है, जिसे फाइनल रिपोर्ट के साथ सौंपा जाएगा। पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग की संभावना को देखते हुए पहले ही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को लेटर लिख दिया है।

जींद। जिले की नरवाना पुलिस ने एक नाबालिग से कथित रूप से दुष्कर्म करने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।