Home Blog Page 7579

केजरीवाल सरकार का एलान, बच्चे पढ़ाई नहीं थियेटर करें

Kejriwal government plans students syllabus upto class 8 cut by 28 per cent
Kejriwal government plans students syllabus upto class 8 cut by 28 per cent

नई दिल्ली। अपने तुगलकी कामकाज के तरीकों के आरोपों को झेलती दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अब बच्चों की पढ़ाई को लेकर एक नया कदम उठाने का फैसला किया है।

केजरीवाल सरकार ने अब अब प्राइमरी और मिडिल स्तर के स्कूलों में बच्चों को 25 फीसदी कम पढ़ाने को कहा है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि स्कूल के पाठ्यक्रम गतिविधियों में 25 प्रतिशत की कटौती की निर्णय से बच्चों के विकास और उनके कौशल गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार अगले माह से कक्षा आठवीं तक आने वाली विषयों पर 25 प्रतिशत की कटौती करेगी।

उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के अनुसार राज्य सरकार के इस कदम से न केवल बच्चों को विकास करने बल्कि थिएटर, कला, संगीत, के माध्यम से अपने कौशल को बढ़ाने का भी मौका मिलेगा।

साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में अपने कंधों पर भारी बैग ले जाने से भी राहत मिल सकेगी।

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में जुड़े अधिकांश लोग एनजीओ से आते है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस तरह केजरीवाल के ऐसे समर्थकों को ना केवल काम मिलेगा, वो बच्चों को भी अपनी विचारधारा का समर्थक बनाने में कामयाब हो सकेंगें।

जानकारी हो कि दिल्ली की आप सरकार ने अक्टूबर माह से सभी सरकारी स्कूलों के सिलेबस में 25 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया है।

क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने पर बेन स्टोक्स हुए आउट

Ben Stokes given out obstructing the field
Ben Stokes given out obstructing the field

नई दिल्ली।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में संपंन हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के कारण अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया।

कॉल ड्रॉप के खिलाफ ट्राई के सख्त कदम

call drop
TRAI to punish telcos for call drop

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई)  ने मोबाइल ग्राहकों के लिए एक राहत भरा कदम उठाने का फैसला किया है। इन उपायों के तहत फोन कॉल बीच में कटने पर उपभोक्ताओं से उसका फोन शुल्क नहीं लेना  या फिर उनके खातों में टॉक टाइम या राशि डालना शामिल है।

सरसंघचालक मोहन भागवत 12 से 20 तक राजस्थान में

RSS chief Mohan Bhagwat 8 day visit of rajasthan from 12 to 20 september
RSS chief Mohan Bhagwat 8 day visit of rajasthan from 12 to 20 september

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत 12 से 20 सितम्बर तक राजस्थान में रहेगें। इस दौरान वे जयपुर और जोधपुर प्रान्त में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें।

दरगाह कमेटी में स्थाई नाजिम की नियुक्ति फिर खटाई में

ajmer  : appointment process stayed of permanent Nazim in dargah committee
ajmer : appointment process stayed of permanent Nazim in dargah committee

अजमेर। सूफी सन्त हजरत ख्वाजा गरीब नवाज (रअ) की अन्दरुनी व्यवस्थाओं को संभालने वाली दरगाह कमेटी में नाजिम के पद पर स्थाई नियुक्ति रोककर कार्यवाहक नाजिम के पद पर अस्थाई रुप से कार्य कर रहे वरिष्ठ आरएएस अधिकारी अशफाक हुसैन को उनके आईएएस में पदोन्नत होने तक नाजिम के पद पर ही कार्य करने की राह मंत्रालय ने निकाली है।

ज्ञात रहे कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधीन दरगाह कमेटी में नाजिम व मुख्य कार्यकारी का पद पिछले करीब एक साल से पूर्व नाजिम अंसार अहमद को हटाये जाने के बाद से ही रिक्त चला आ रहा था।

जिसके चलते कमेटी के कार्य काफी प्रभावित हो रहे थे, इसे मध्यनजर रखते हुए मंत्रालय ने राज्य सरकार से वरिष्ठ आरएएस अधिकारी अशफाक हुसैन की सेवाएं अस्थाई रुप से नाजिम के पद के लिए मांगी थी और राज्य सरकार की सहमति व स्वीकृति के बाद से ही अशफाक हुसैन बतौर कार्यवाहक नाजिम के तौर पर कार्य कर रहे थे।

पिछले दिनों मंत्रालय ने नाजिम के पद पर स्थाई नियुक्ति के लिए आवेदन मांगकर इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए थे, जिसमें राज्य के सहकारिता सेवा के अधिकारी मो. अहमद का चयन, चयन सिमति ने किया था।

गत 27 अगस्त को मंत्रालय ने मो. अहमद के नाजिम पद पर नियुक्ति के आदेश निकाल कर उन्हें पदभार ग्हरण करने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन तीस अगस्त को ही मंत्रालय ने पूर्व आदेश पर रोक लगाते हुए मो. अहमद को नाजिम पद का कार्यबार ग्रहण नहीं करने का निर्देश दिया है।

जानकार सूत्रों ने बताया कि दरगाह से जुड़े कुछ लोग कार्यवाहक नाजिम अशफाक हुसैन को ही नाजिम पद पर कार्य करते रहने के लिए केन्द्रीय अल्पसंख्यक विभाग मंत्री नजमा हैपतुल्ला व अधिकारियों पर दबाव बनाए हुए हैं, जिसके चलती ही मंत्रालय ने अपने 27 अगस्त को जारी आदेश  पर रोक लगाते हुए मो. अहमद को कार्यभार ग्रहण नहीं करने का निर्देश जारी किया है।