Home Blog Page 7582

मुंबई में गोविंदा की धूम, 64 घायल, एक की मौत

dahi handi celebrations : one govinda died and 64 injured during dahi handi festival in mumbai govinda festival
dahi handi celebrations : one govinda died and 64 injured during dahi handi festival in mumbai govinda festival

मुंबई। मुंंबई सहित महाराष्ट्र के अनेक जिलों में रविवार को गोविंदा की धूम रही। लोगों ने गोविंदा में बढ-चढकर हिस्सा लिया।

पहले अपने महागठबंधन के डीएनए की जांच करवाएं नीतीश: रविशंकर

Union Minister ravi shankar
Union Minister ravi shankar

पटना।  केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि उनको पहले अपने महागठबंधन के डीएनए की जांच करवानी चाहिए । महागठबंधन की यात्रा विलय से शुरु हुई और आज हाल यह है कि कोई इनके साथ रहना नहीं चाहता ।

सपा का अलग होना बताता है कि महागठबंधन अब डूबता जहाज है और सबसे पहले उसके प्रमुख ने ही उसका साथ छोड़ दिया है।  रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने  मुलायम पर ही सवाल उठा दिया ।

उन्होंने कह दिया कि इसके पीछे भाजपा लगी है, अर्थात उन्होंने मुलायम पर भाजपा से मिले होने का ही आरोप लगा दिया है । मुलायम का इससे बड़ा अपमान क्या होगा ?

रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के पैकेज पर सवाल उठाने के पहले नीतीश अपने दिनों को याद करें । सोनिया-मनमोहन सिंह के सामने भी उन्होंने पैकेज के लिए गुहार लगायी लेकिन मिला क्या ? सिर्फ 12 हजार करोड़ लेकिन नीतीश कुमार की जुबान से उफ तक नहीं निकला।

आज सवा लाख करोड़ रुपए पर सवाल उठा रहे हैं। वे भी 2.70 लाख करोड़ का पैकेज लेकर आ गए। इतनी बड़ी राशि जुटाने की उनकी क्षमता नहीं। ऐस में कह रहे हैं एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से ऋण ले लेंगे ।

चुनाव के दो माह पहले उनका विकास विजन जागा । यदि इतनी राशि की व्यवस्था कर सकते हैं तो फिर 1.25 लाख करोड़ के पैकेज का विरोध क्यों ? यदि जरुरत है तो फिर तय है कि पैकेज के बिना नहीं चल सकते। तो फिर सिर्फ लुभाने के लिए अपना पैकेज दिखा रहे हैं।

अपनी करनी से टूटा महागठबंनः नंदकिशोर यादव

विधानसभा में विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के गठबंधन से अलग होने को लेकर भाजपा पर आरोप लगाना हास्यास्पद है। पहले खुद जदयू में और अब इसके तथाकथित गठबंधन में बिखराव अहंकार और स्वार्थ की राजनीति का नतीजा है।

nand kumar
nand kumar

भाजपा को इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता कि उसके खिलाफ कौन दल गठबंधन कर रहा है और कौन नहीं? सच्चाई ये है कि इस अवसरवादी गठबंधन की हार तय है और जब इसका कोई भविष्य ही नहीं है तो बिखराव तो होना ही है।

यादव ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल जदयू-राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। ये व्यक्तिवादी पार्टियां हैं, जिनके फैसले ऊपर से सीधे थोप दिए जाते हैं।

स्वार्थ की राजनीति में इन्होंने एनसीपी और समाजवादी पार्टी दोनों का अपमान किया और जब दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी तो मान-मनौव्वल का दिखावा कर रहे हैं। जदयू और राजद ने अपनी राजनीति के लिए मुलायम सिंह यादव जैसे वरिष्ठ नेता को मोहरे की तरह इस्तेमाल किया।

गठबंधन पर फैसले के लिए मुलायम सिंह के नाम की घोषणा की थी और अपने नाम पर मुहर लगवाने जदयू सुप्रीमो राहुल गांधी के दरबार में पहुंच गए थे। इसी तरह, सीटों के बंटवारे पर न तो उनकी सहमति ली गई, न सीटें दी गईं।

अब वो अपने स्वाभिमान को देखकर अकेले बिहार में चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे हैं तो इन दलों के पसीने छूट रहे हैं। इसी तरह एनसीपी के नेता कह रहे हैं कि जदयू सुप्रीमो और राजद प्रमुख अहंकारी हैं। हो सकता है कल को ये लोग बताने लगें कि एनसीपी से ये बयान भाजपा वाले दिला रहे हैं।

पत्नी ने अधमरा कर आबूरोड में फेंका

police taking report by victim in aburoad chc
police taking report by victim in aburoad chc

आबूरोड। मावल के पास रविवार को एक वृद्ध घायल अवस्था में मिला। इसके इसकी पत्नी व साली ने मारपीट करने के बाद मरा हुआ समझकर मावल में नदी के पास फेंक दिया था।

68 के दिग्विजय सिंह और 44 की अमृता राय ने की शादी

digvijay singh marries amrita rai
digvijay singh marries amrita rai

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और पत्रकार अमृता राय ने पिछले महीने चैन्नई में सादे ढंग से शादी कर ली है।

सलमान और आमिर से ज्ञान ले रहे हैं निखिल आडवाणी

learnt from salman khan and aamir khan to present things says director nikhil advani
learnt from salman khan and aamir khan to present things says director nikhil advani

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक निखिल आडवाणी दबंग स्टार सलमान खान और मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान से ज्ञान ले रहे हैं।

निखिल अडवाणी का कहना है कि वह सलमान खान और शाहरुख खान से इन दिनों काफी कुछ सीख रहे हैं। निखिल अडवाणी, शाहरुख की कल हो ना हो और सलमान खान की सलाम-ए-इश्क को निर्देशित कर चुके हैं। इन दिनों सलमान और आमिर, निखिल की फिल्मों को एडिट कर रहे हैं।

निखिल आडवाणी ने कहा सलमान इन दिनों मेरी फिल्म हीरो और आमिर कट्टी बट्टी के लिए एडिट टेलब पर बैठ रहे हैं। इन दोनों का कहना है कि चीजों को वैसे ही पेश करना चाहिए जैसी वो हैं। इनमें कोई बनावट नजर नहीं आनी चाहिए। मैं इन दिनों यही चीज सलमान और शाहरुख से सीख रहा हूं।

निखिल आडवाणी ने कहा शाहरुख की बतौर एक्टर सबसे बड़ी खासियत मुझे यह लगती है कि उन्हें कोई भी सीन करने से पहले पता होता है कि इसे शानदार तरीके से करेंगे।

इसलिए उनकी कोशिश होती है कि कैसे सीन दूसरों के लिए बेहतर बने।फिलहाल निखिल किसी खान के साथ फिल्म करने की योजना नहीं बना रहे हैं। निखिल ने कहा खान्स इस समय उस मुकाम पर पहुंचे गए हैं, जहां वो निर्देशक को चुनते हैं। अब निर्देशक उन्हें नहीं चुनता है।