online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
India has photos, details of Pakistani terrorist’s kin, relatives and friends
नई दिल्ली। पाकिस्तान का झूठ बेनकाब करने की तैयारी करते हुए भारत ने उधमपुर हमले के दौरान पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मन नावेद याकूब और उसके करीबी रिश्तेदारों के फोन नंबर और फोटो समेत ढेर सारे ठोस सबूत इकट्ठा किए है और उम्मीद है कि वह उसके आधार पर पाकिस्तान से जांच करने की मांग कर सकता है।
vyapam case : Madhya Pradesh Chief Minister shivraj singh chauhan offered deal, says man who blew the lid off scam
इंदौर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने बुधवार को प्रदेश सरकार को आदेश दिया कि वह व्यापमं घोटाले का खुलासा करने वाले प्रमुख कार्यकर्ता डॉ. आनंद राय के शपथ पत्र के जवाब में सात दिन के भीतर हलफनामा पेश करे।
sheena murder case : mumbai police team search peter mukerjea home, sanjeev khanna laptop and bank document seized
कोलकाता। मुंबई पुलिस के एक दल ने इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व पति एवं शीना बोरा हत्याकांड के सह-आरोपी संजीव खन्ना के निवास से बुधवार को एक लैपटॉप और बैंक खातों एवं निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त किए।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस का एक दल नगर पुलिस के एक दल के साथ मिल कर सुबह हैस्टिंग्स स्थित खन्ना के निवास पर गया और उसने खन्ना का लैपटॉप जब्त किया।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के दल ने खन्ना के बैंक खाते और निवेश से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस ने खन्ना का लैपटॉप हासिल करने में हमारी मदद मांगी।
हमने बस उसमें उनकी सहायता की और मामले में जांच के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।
कोलकाता पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि लैपटॉप जब्त करने के लिए मुुुंबई पुलिस के दल को तलाशी वारंट की जरूरत थी और उसके बिना वे खन्ना के घर में प्रवेश नहीं कर सकते थे।
इसके लिए उन्हें स्थानीय पुलिस के सहयोग चाहिए था। इस बीच खबर है कि मुंबई पुलिस सिद्धार्थ दास से बात करने की कोशिश कर रही है। दास ने शीना बोरा का जैविक पिता होने का दावा किया है।