
महू। पुलिस ने आखिरकार दो दिन बाद बुधवार को भाजपा विधायक और उनके दो साथियों के खिलाफ इंदौर जिले में मानपुर के पास टोल नाके के कर्मचारियों से कथित तौर झगड़ा करने मामला दर्ज किया है।

महू। पुलिस ने आखिरकार दो दिन बाद बुधवार को भाजपा विधायक और उनके दो साथियों के खिलाफ इंदौर जिले में मानपुर के पास टोल नाके के कर्मचारियों से कथित तौर झगड़ा करने मामला दर्ज किया है।

Tata Steel to mothball wales plant, eliminate 250 jobs
लंदन। भारत की इस्पात क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील ब्रिटेन में अपने वेल्स के एक कारखाने में काम बंद करने की तैयारी कर रही है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और जाने माने एंकर मनीष पॉल का कहना है कि वह टीवी शो को कभी मना नहीं करना चाहते हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली का कहना है कि अभी भी उन्हें जिया खान की बहुत याद आती है और उनका नाम उससे जोड़े जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
सूरज पंचोली को जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और जेल भेज दिया गया था। सूरज पंचोली फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत करने जा रहे हैं।

सूरज पंचोली ने कहा कि मेरा नाम हमेशा जिया के साथ जोड़ा जाएगा और मुझे इसके लिए कोई पछतावा नहीं है। मैं खुश हूं कि कम से कम कुछ तो है जो मेरे साथ है। मैं दुखी हूं कि उसने अपना जीवन समाप्त कर लिया। लेकिन कम से कम उसका नाम मेरे साथ है और मुझे इससे कोई समस्या नहीं है।
सूरज पंचोली ने कहा कि मैं जिया को याद करता हूं। अपने जीवन में मैं हर रोज उसे याद करता हूं। जब मैं आपके सामने बैठा हूं तब भी मैं उसे याद कर रहा हूं। अगर मैंने किसी को इतना प्यार किया है तो मुझे उसकी याद आएगी ही। वह मुझसे पांच साल बड़ी थी। वह मुझसे ज्यादा परिपक्व थी। जब मैं 21 साल का था उस समय वह 26 साल की थी। वह मुझसे ज्यादा फिल्म जगत को जानती थी।

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान अपने भांजे इमरान खान की आने वाली फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ देखकर रो पड़े।