
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग की अवधि में चार महीने के विस्तार को मंजूरी दे दी गयी। अब इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2015 तक होगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सातवें केन्द्रीय वेतन आयोग की अवधि में चार महीने के विस्तार को मंजूरी दे दी गयी। अब इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2015 तक होगा।

नई दिल्ली। गुजरात के हालत पर केंद्र सरकार निगाह रखे हुए है। राज्य में अब स्थिति सामान्य हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल से राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बातचीत कर हालात का जायजा लिया।

बरपेटा। निचले असम के बरपेटा जिले हाउली गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म करने के बाद उसे खुले में फेंककर फरार हो गए।

धमतरी। छात्रा को नशीली दवा खिलाकर उसके ही गांव के एक व्यवसायी युवक ने धमतरी शहर के एक लॉज में रेप किया। अनाचार का वीडियो क्लीपिंग भी बनाया। वीडियो क्लीपिंग दिखाकर छात्रा को ब्लैकमेलिंग कर उससे कई बार अनाचार किया।

धुबड़ी। निचले असम के मानकाचर स्थित सोनाली असम जातीय विद्यालय में गुरुवार की तड़के एक युवती का शव बरामद किया गया। शव की बरामदगी के चलते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।
मृतक युवती की पहचान सोनापारा निवासी नसिला बेगम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवती के साथ संभवतः हत्या से पहले बलात्कार किया गया है।
युवती की हत्या अनुमान के अनुसार बीती रात हुई है। शव पर चोट के निशान साफ तौर पर देखे गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।