
सी ब्राइट। अस्पताल जा रहे दंपती के ट्रैफिक जाम में फंस जाने पर पास से गुजर रही दो महिलाओं ने उनकी मदद की और कार में ही गर्भवती महिला का प्रसव करवाया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। यह घटना न्यू जर्सी के एक राजमार्ग पर हुई।

सी ब्राइट। अस्पताल जा रहे दंपती के ट्रैफिक जाम में फंस जाने पर पास से गुजर रही दो महिलाओं ने उनकी मदद की और कार में ही गर्भवती महिला का प्रसव करवाया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। यह घटना न्यू जर्सी के एक राजमार्ग पर हुई।


सिरोही। नेशनल हाइवे संख्या-62 पर कृषि विज्ञान केन्द्र के ठीक सामने सोमवार शाम को ट्रैक्टर के ट्रॉली के समेत पलटने से दो जनों की मौत हो गई जबकि चार दर्जन लोग घायल हो गए।
डीएसपी तेजसिंह के अनुसार पोसालिया के ग्रामीण सोमवार को सारणेश्वर महादेव के दर्शन करके टै्रक्टर ट्रॉली में सवार होकर गांव लौट रहे थे। कृषि विज्ञान केन्द्र के ठीक सामने ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ट्रॉली सड़क के किनारे बनी करीब आठ-दस फीट गहरी नाड़ी में गिर गई। इससे पोसालिया निवासी ट्रैक्टर चालक लवजीराम तथा तेरह वर्षीय बालिका गुडिया की मृत्यु हो गई। जबकि अन्य करीब चार दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर घायलों को तुरंंत सिरोही जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया।

सहारनपुर। युवती की हत्या और दबाया गया उसका शव नदी किनारे से बरामद होने के मामले में थाना जनकपुरी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

मेरठ। एसएसपी आवास पर उस वक्त हडकंप मच गया, जब दर्जनों महिलाए रोते हुए आवास में घुस गई और दहाड़े मारकर रोने लगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जहरीली शराब के सेवन से रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने पुलिस अधीक्षक को हटा दिया और जिला आबकारी अधिकारी समेत आठ कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया है।