
नई दिल्ली। मशहूर भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने मंगलवार को क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से क्रिस्टियन रिवाज से विवाह कर लिया। अब यह दंपति 20 अगस्त को तेलुगु-नायडु के रिती रिवाजों से दोबारा विवाह करेगी।

नई दिल्ली। मशहूर भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने मंगलवार को क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से क्रिस्टियन रिवाज से विवाह कर लिया। अब यह दंपति 20 अगस्त को तेलुगु-नायडु के रिती रिवाजों से दोबारा विवाह करेगी।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज क्रिस रॉजर्स ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज़ सीरीज़ का पांचवा टेस्ट रॉजर्स के करियर का आखिरी टेस्ट होगा।
रॉजर्स ने आज लंदन में अपने कोच डेरन लेहमन, कप्तान माईकल क्लार्क और टीम के साथियों के इस बात की जानकारी दी। हालांकि एशेज़ के दौरे से पहले से रॉजर्स इस बात का संकेत दे चुके थे कि ये दौरे उनके ऑस्ट्रेलियाई इंरनेशनल टीम का आखिरी दौरा हो सकता है।
क्रिस रॉजर्स ने आज कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ उनका 7 साल का समय बेहद शानदार और यादगार रहा। उन्होनें कहा कि अब टीम को कुछ नए और युवा चेहरो की ज़रूरत है।
क्रिस रॉजर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 24 टेस्ट मैचों में 43 के बेहद उम्दा से औसत से 5 शतकों के साथ 1972 रन बनाए हैं। क्रिस रॉजर्स अब तक एशेज़ की इस सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं। रॉजर्स ने इस सीरीज़ के कुल 4 टेस्ट मैचों में 437 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बदहाल कानून-व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस द्वारा आहूत 12 घंटे के बंगाल बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। राज्य के कुछ हिस्सों में जहां बंद प्रभावी रहा, वहीं राजधानी कोलकाता सहित कई जिलों में बंद का मामूली असर देखा गया।

जकार्ता। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत के पर्वतीय क्षेत्र में दो दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए त्रिगना हवाई सेवा के यात्री विमान में सवार सभी 54 लोगों के शव मिल गए हैं। साथ ही, तलाशी एवं बचाव दल ने विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया है।

बहरमपुर। पश्चिम बंगाल में अपना अस्तित्व कायम रखने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस अपने राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए किसी भी हद तक जाने को तत्पर दिख रही है।