
बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के मण्डावर क्षेत्र में तमंचे के बल पर गांव के ही दो युवकों द्वारा एक साल तक किशोरी से सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के मण्डावर क्षेत्र में तमंचे के बल पर गांव के ही दो युवकों द्वारा एक साल तक किशोरी से सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में बलात्कार की वारदातें थम नहीं रही हैं और फैजगंज क्षेत्र में सोमवार रात दुराचार के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बालेन्दु भूषण सिंह ने मंगलवार को बताया कि करीब 28 वर्षीय इस महिला का शव मन्नू नगर में एक गन्ने के खेत से मिला।
उसके शरीर पर दुराचारी के काटने से बड़े दांत के अनेक निशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गई।
महिला की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इसके पहले कटरा में पिछले साल दो चचेरी बहिनों की जघन्य हत्या हुई थी। बाद में केन्द्रीय जांच ब्यूरो की जांच से पता चला कि इन किशोरियों ने आत्महत्या की थी।

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में खिरकिया के पास काली माचक नदी में बीती देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें 27 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घायल हुए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया नगर इलाके में मंगलवार को एक सात वर्षीय बच्चे को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला।

जयपुर। राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग निदेशालय की पीसीपीएनडीटी इकाई ने एक अगस्त को अजमेर शहर में डिकॉय ऑपरेशन कर अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोनोग्राफी सेंटर के रिकार्ड तथा मशीनों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया है।