Home Blog Page 7790

‘बाजीराव मस्तानी’ में शरारा, कुर्ती पहनेंगी दीपिका

Deepika padukone will wear sharara and kurti in 'Bajirao Mastani' : anju modi
Deepika padukone will wear sharara and kurti in ‘Bajirao Mastani’

मुंबई। फैशन डिजाइनर अंजू मोदी के कंधों पर इस वक्त संजय लीला भंसाली की नई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के परिधान डिजाइन की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि इसमें दीपिका पादुकोण को शाही लुक दिया गया है।

अंजू ने कहा कि दीपिका शाही स्टाइल के परिधानों में नजर आएंगी। फिल्म में उनका किरदार मुस्लिम महिला का है, इसलिए हमने उन पर शरारा और कुर्तियां आजमाई हैं।

Deepika padukone will wear sharara and kurti in 'Bajirao Mastani' : anju modi
Deepika padukone will wear sharara and kurti in ‘Bajirao Mastani’

फिल्म में प्रयुक्त पोशाकों के संबंध में उन्होंने कहा कि फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ एक विशेष युग से संबंधित है, इसलिए हमने प्राचीन मुगल स्टाइल का अंगरखा और मराठी स्टाइल की नऊवारी साड़ी रखी है, क्योंकि यह मराठा पेशवा से संबंधित कहानी है।

अंजू फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) की संस्थापक सदस्य हैं। उन्होंने भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

‘बाजीराव मस्तानी’ 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम (रणवीर सिंह) और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी (दीपिका) की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसमें प्रियंका चोपड़ा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।

 

मराठी फिल्म ‘हाईवे’ में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

huma qureshi at the music launch of their  Marathi film 'Highway'
huma qureshi at the music launch of their Marathi film ‘Highway’

मुंबई। ‘डेढ़ इश्किया’, ‘एक थी डायन’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हुमा कुरैशी अब ‘हाईवे’ से मराठी सिनेजगत में कदम रख रही हैं। वह मानती हैं कि फिल्मों में भाषा कोई समस्या नहीं है।

फ्रांस, कुवैत और ट्यूनिशिया में आतंकी हमला, 53 की मौत

attacks in France, Kuwait and Tunisia, 53 deaths
attacks in France, Kuwait and Tunisia, 53 deaths

फ्रांस/कुवैत/ट्यूनिश। दुनिया के तीन देशों में रमजान के पवित्र महीने के दौरान जुम्मे के दिन तीन देशों में आतंकी हमले हुए जिनमें 50 से अधिक लोग मारे गये।

धर्म आधारित हिंसा भारत के लिए बड़ी मानवाधिकार समस्या

religious based violence Major human rights problem in India in 2014 : US report
religious based violence Major human rights problem in India in 2014 : US report

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश विभाग की एक रपट में कहा गया है कि भारत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, पुलिस एवं सुरक्षा बल के दुर्व्‍यवहार के अलावा वर्ष 2014 में भारत में धर्म आधारित सामाजिक हिंसा सबसे बड़ी मानवाधिकार समस्या रही।

देशभर में बारिश से जन-जीवन बेहाल, गुजरात में 90 मौत

heavy rains across the country, Daily life suffering, 90 dead in Gujarat
heavy rains across the country, Daily life suffering, 90 dead in Gujarat

नई दिल्ली। देशभर में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गये हैं। हालांकि सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात में सौराष्‍ट्र के बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों में स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।