
मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर दबंग स्टार सलमान खान को सबसे बड़ा सुपर स्टार मानती हैं।
करीना ने कहा सलमान खान ऐसे इंसान हैं जिन पर उनकी कामयाबी, असफलता और सुपरस्टारडम का कोई असर नहीं हुआ है और शायद इसी वजह से वे आज देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।
करीना कपूर अपन उम्र से से काफी छोटे अर्जुन कपूर के साथ आर.बाल्की की अगली फिल्म में नजर आएंगी। करीना, अर्जुन और आर.बाल्की के साथ पहली बार काम करने को लेकर भी रोमांचित हैं।
करीना ने कहा कि आर.बाल्की का नजरिया बिल्कुल अलग है और उनके साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री में लगभग डेढ़ दशक से ज्यादा समय पूरे कर लेने को करीना एक उपलब्धि के तौर पर लेती हैं।
करीना मानती है कि वह अपने काम को बहुत ज्यादा एंजॉय करती हैं। चाहे वो डाक फिल्म हो, कमर्शियल या आइटम नंबर, उसे वह पूरी शिद्दत से निभाती हैं, शायद इसलिए इंडस्ट्री में अब तक काम कर रहीं हैं।

करीना ने कहा कि उन्होंने बहुत ही सोच-समझ कर निर्णय लिया, ताकि हर बार अपने आपको एक नई भूमिका और ईमेज में ढाल सके। करीना जल्द ही ड्रग्स के मुद्दे पर आधारित फिल्म उड़ता पंजाब में भी नजर आएंगी।
