
नई दिल्ली। आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी प्रकरण पर केन्द्र सरकार अब अपनों के ही निशाने पर है।

नई दिल्ली। आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी प्रकरण पर केन्द्र सरकार अब अपनों के ही निशाने पर है।
सबगुरु न्यूज
सबगुरु न्यूज
सिरोही। राजस्थान में अभूतपूर्व बहुमत के साथ सत्ता पर आते ही जिले के भाजपा व उसे जुडे संगठन के पदाधिकारियों ने वो सबकुछ करना शुरू कर दिया जो कभी जिले के कांग्रेस के नेताओं ने नहीं किया। हालात ऐसे नजर आ रहे हैं कि यह कांग्रेस के साठ साल की अनीति की बराबरी भाजपा पांच साल में ही करने को आतुर हैं।

पटना। जिस प्रकार एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकता उसी प्रकार एक गठबंधन में दो दलित नेता नहीं रह सकते हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कई क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वहां लू से मरने वालों की संख्या 572 हो गई है। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में ही अकेले करीब चार सौ लोगों की लू से मौत हो चुकी है।

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के महावतपुर असाहट गांव में पति व ससुर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती महिला को लात-घूसों से इतना पीटा कि उसका गर्भपात हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का पति व ससुर फरार हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, किशनपुर कस्बा निवासी धर्मराज सोनकर ने अपनी बेटी प्रीति की शादी तीन वर्ष पूर्व थाने के महावतपुर असाहट निवासी भूरे के बेटे संजय के साथ की थी।
शादी के एक साल बाद ससुरालीजन दहेज में मोटरसाइकिल व अंगूठी की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताडि़त किया करते थे। इस बीच प्रीति गर्भवती हो गई।
सोमवार सुबह ससुर भूरे व पति संजय ने लात-घूसों से प्रीति को जमकर पीटा, जिस कारण उसका चार माह का गर्भ गिर गया। इस घटना के बाद ससुर-पति फरार हो गए।
घटना की जानकारी जब प्रीति के परिजनों को हुई तो वे लोग मौके पर पहुंचे और उसे उसी हालत में सीधे थाने ले गए, जहां पुलिस ने ससुर व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रीति को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस प्रीति के आरोपी पति व ससुर की तलाश कर रही है।