
जोधपुर। साथ में काम करने के दौरान हुई दोस्ती का फायदा उठाकर एक युवती ने अपनी साथी के अश्लील फोटोज खींचकर उसके बल पर अपने भाई से शादी करवाने के लिये दबाव बनाया और नहीं करने पर नशीला पदार्थ पिलाकर और नशीला स्प्रे करके देहशोषण करवा दिया।

जोधपुर। साथ में काम करने के दौरान हुई दोस्ती का फायदा उठाकर एक युवती ने अपनी साथी के अश्लील फोटोज खींचकर उसके बल पर अपने भाई से शादी करवाने के लिये दबाव बनाया और नहीं करने पर नशीला पदार्थ पिलाकर और नशीला स्प्रे करके देहशोषण करवा दिया।

मीरपुर/नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में हार के बाद आलोचकों के निशाने पर आये कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि अगर भारतीय क्रिकेट में जो भी बुरा हो रहा है उसके लिए वह जिम्मेदार हैं तो वह कप्तानी छोड़ने को तैयार हैं और एक खिलाड़ी के रूप में योगदान देंगे।

जयपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को निर्दोष करार दिया है। उन्होंने राजे पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वसुंधरा राजे ने कोई गलती नहीं की।

नई दिल्ली।‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘पीपली लाइव’ के सह-निर्देशक मेहमूद फारूकी पर एक अमेरिकी छात्रा द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोप को उनकी पत्नी अनुषा रिज्वी ने गलत बताया है।
इस मामले में फारूकी की पत्नी अनुषा रिज्वी ने अपने एक बयान में कहा, मेहमूद फारूकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला, वो थाने में पेश हो गए। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
उन पर लगी यह शिकायत गलत है जो तोड़-मरोड़कर की गई है और देर से हुई है। हम इसके अलावा और कोई बात नहीं करना चाहते क्योंकि मामले की जांच चल रही है।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम इस मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे जिसमें सच सामने आएगा। इसी बीच हम दोस्तों, साथियों और शुभचिंतकों से मिले सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हैं।
अनुषा ने आगे कहा कि हम इस लड़ाई को तब तक लड़ते रहेंगे जब तक सच लोगों के सामने नहीं आ जाता। हमें इसका पूरा विश्वास है।
एक अमेरिकी महिला ने मोहम्मद फारूकी पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कालोनी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है जिसके बाद पुलिस ने फारूकी को हिरासत में ले लिया है।
गौरतलब है कि फारुकी के खिलाफ महिला ने थाने में 28 मार्च को मामला दर्ज कराया था। फारुकी पर दिल्ली के सुखदेव विहार में बलात्कार करने का आरोप है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर व आसपास के क्षेत्रों में 20 घंटों से लगातार बारिश हो रही हैं। जिसके चलते राजधानी के सडक़ों व नीचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई हैं।
सडक़ों में बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने तेज बारिश होने की संभावना जताई है।