Home Blog Page 788

11 साल की भारतीय मूल की छात्रा ने जीता अमेरिका का यंग साइंटिस्ट चैलेंज

11 year old Indian American Girl Gitanjali Rao Named America's Top Young Scientist at 2017
11 year old Indian American Girl Gitanjali Rao Named America’s Top Young Scientist at 2017

नई दिल्ली। अमरीका में रह रही भारतीय मूल की 11 साल की छात्रा गीतांजली राव ने अमरीका का यंग साइंटिस्ट चैलेंज जीत लिया। 11 साल की इस छात्रा ने पानी में सल्फर की मात्रा पहचान करने का एक बहुत ही सरल उपकरण बनाया है। गीतांजली राव को 16 लाख रुपये से ज्यादा पुरस्कार के रूप में दिए गए।

सोमवार का राशिफल monday rashifal 23 october 2017

monday rashifal 23 october 2017
monday rashifal 23 october 2017

कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी, सोमवार 23 अक्टूबर 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

 

 

वृषभ राशि :-शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

 

मिथुन राशि :-व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

 

 

कर्क राशि :-इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों के अपर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 

सिंह राशि :-आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

 

 

 

कन्या राशि :-आपको आज अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

 

तुला राशि :-आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेष रूप से मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

 

 

वृश्चिक राशि :-आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

 

 

धनु राशि :-आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

 

मकर राशि :-आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

 

 

कुंभ राशि :-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

 

 

मीन राशि :-नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

 

 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

खांसी बन सकती हैं जानलेवा, करिये यह उपाय

Cough can be cause to death, take prcaution

खांसी ऐसी बीमारी हैं जो आपकी खतरे की घंटी भी बन सकती हैं। अगर आप भी खांसी से परेशान हैं तो अगली बार जब आपको खांसी हो, तो बजाए शहद और नींबू का इस्तेमाल करने के कुछ चॉकलेट खाइए। यह खांसी के लिए एक कारगर नुस्खा है। प्रोफेसर ने कहा, ‘चॉकलेट खांसी को रोक सकता है।‘ अध्ययनों में पाया गया है कि खांसी के मरीज जब चॉकलेट आधारित दवा लेते हैं, तो दो दिन में ही काफी राहत मिलती है। इससे पहले भी अन्य अध्ययनों में ऐसी बातों का उल्लेख किया जा चुका है।

इन नेचुरल तरीकों से साफ होगी कैमिकल वाली फल व सब्जियां

शोधार्थियों ने पाया कि कोकोआ में पाया जाने वाला एक अल्केलॉइड थियोब्रोमिन खांसी को कोडीन से बेहतर तरीके से रोकने में कारगर हैं। कोडीन खांसी की दवा में पाया जाने वाला एक आम यौगिक है।

नारियल के तेल से नवजात शिशुओं की करे मालिश, होंगे यह…

आखिर खांसी में चॉकलेट से आराम क्यों मिलता है? एक अन्य शोध में भी यह दावा किया गया है कि कोकोआ का गुण शांति देने वाला या स्निग्धकारी होता है। इसका मतलब यह है कि यह सूजन और खरास में आराम पहुंचाता है। खास तौर से इसका कारण यह है कि यह कफ सीरप की तुलना में अधिक अच्छी तरह से चिपकता है और बेहतर लेप का काम करता है, जिससे कंठ में नस की सिरा को सुरक्षा मिलती है। यह सिरा ही हमें खांसने के लिए मजबूर करता है।

इस आसान तरीकों से सफेद दाग दूर करें।

use these measure to remove white spots

यह बात हम सभी जानते हैं कि सफेद दाग का होना समाज की नजरों में सबसे ज्यादा छूतवाली बीमारी मानी जाती है, इस बीमारी को लोग लाइलाज बोलकर टाल देते है। परन्तु यह बीमारी इतनी खतरनाक बीमारी नहीं, जितना लोग समझ लेते हैं। इस बीमारी के यदि समय रहते सही उपचार करा लिया जाए तो इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। सफेद दाग को कुष्ठ रोग या फिर ल्यूकोडर्मा के नाम से जाना जाता है। इस बीमारी से छुटकारा पाने के ये लोग कई तरह की दवाओं की मदद लेते हैं, दवाईयां इसे बहुत लंबे समय में ठीक करती है, पर यदि आप इस समस्या से जल्द निजात पाना चाहती हैं तो इसके लिए यदि आप इन घरेलू चीजों का प्रयोग करेंगी तो यह बीमारी बहुत जल्द छुटकारा पा सकती है।

अगर सिगरेट से रहना हैं दूर तो इसका सेवन अवशय करें

(1) नारियल का तेल

नारियल तेल का उपयोग लगभग सभी घरों में किया जाता है। यह सफेद दाग को दूर करने के का सबसे अच्छा उपचार है, इसका उपयोग करने से यह त्वचा को बाहरी संक्रमण से बचाता है। सफेद दाग को दूर करने के लिए आप इस तेल से दिन में 2 से 3 बार त्वचा की मसाज करें, जितना ज्यादा ये त्वचा के अंदर अवशोषित होगा उतने ही जल्दी आपको फायदे होंगे।

लीची और शहद के ये फायदे जानकर चौक जाएंगे आप

(2) ताबें के बर्तनों का उपयोग

तांबा तत्व, त्वचा के मेलानिकरण को बढ़ाने में खास भूमिका अदा करता है, इसलिए आप ताबें के बर्तन में रात भर पानी भरकर रख दें और इसका उपयोग रोज सुबह बांसी मुंह करें। ये शरीर के अंदर की गंदगी को साफ कर त्वचा तो रोग मुक्त बनाता है।

(3) नीम

नीम त्वचा संबंधित रोग के उपचार के लिए सबसे बढिया औषधि मानी जाती है। इसका उपयोग करने से यह शरीर के खून को साफ करता है। इसके अतिरिक्त यह एक बेहतरीन संक्रमणरोधी और रक्तशोधक तत्वों से भरपूर औषधि होती है, नीम की पत्तयिों का उपयोग त्वचा पर करने से पहले उसकी पत्तियों के छाछ के साथ मिलाकर पीस लें और फिर इसका लेप तैयार करें। इस लेप के आप सफेद दाग में प्रतिदिन लगाएं और सूख जानें के बाद इसे धो लें। इसके परिणाम आपको जल्द ही देखनें को मिलेंगे।

अपनी सेहत को स्वस्थ और स्किन को ग्लोइंग बनाना हैं तो…

(4) प्राकृतिक गुणों से भतपूर है हल्दी

औषधिय गुणों से भरपूर हल्दी में एंटीसेप्टिक की भरपूर मात्रा पाई जाती है तो त्वचा को साफ कर, इसमें निखार लाने का कार्य करती है। इसका उपयोग करने से त्वचा के संक्रमण दूर किया जा सकते हैं। सरसों के तेल में हल्दी पाउडर का लेप बनाकर लगाने से त्वचा साफ सुथरी हो निखर जाती है। इसी तरह से सफेद दाग से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का लेप तैयार करें, इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में लगभग 250 ग्राम सरसों का तेल और 3 से 4 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिला लें। अब इस लेप को आप दिन में दो बार प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं, सालभर में ही आपको अंतर देखने को मिलने लगेगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

छत्तीसगढ़ : जनअदालत में ग्रामीण की डंडे से पीटकर हत्या

chhattisgarh : man beaten to death in jan adalat in bijapur
chhattisgarh : man beaten to death in jan adalat in bijapur

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार की रात नक्सलियों ने जनअदालत के दौरान एक ग्रामीण को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस अधिक्षक के.एल. ध्रुव ने रविवार को यह जानकारी दी।