
छबड़ा। छबड़ा थर्मल प्लांट की तीसरी इकाई में मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे कोल ट्यूब में हाई प्रेशर के कारण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में प्लांट में आग लग गई। 3 श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से दो की मौत हो गई।
थर्मल प्लांट की तीसरी ईकाई में विस्फोट से दो श्रमिक झुलसे
विश्वास मामले पर महिला आयोग की पीसी में बवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास के महिला कार्यकर्ता के साथ कथित संबंधों को लेकर दिल्ली महिला आयोग (डीडब्ल्यूसी) की मंगलवार को यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जमकर हंगामा हुआ।
बिजली गिरने से महिला की मौत, दो बच्चे झुलसे

सिरोही। पिण्डवाड़ा तहसील से सटे पाली जिले के ठंडीबेरी गांव में मंगलवार दोपहर बाद मौसम में आए परिवर्तन के दौरान बिजली गिरी। इसमें एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो बच्चे झुलस गए। झुलसे हुए बच्चों को उपचार के लिए सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया है।
पटना सिटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

पटना सिटी। पटना सिटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर राज को जान से मारने की धमकी पत्र के द्वारा मिली है। इसके बाद राज ने आलमगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा मुख्यालय पर जनसुनवाई, समाधान नहीं होने पर कार्यकर्ता निराश

जयपुर। सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल के लिए भाजपा मुख्यालय पर शुरू हुआ मंत्री दरबार फेल होता नजर आ रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन करीब 70 लोग ही अपनी शिकायतें लेकर यहां पहुंचे। दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर यहां पहुंचे लोगों भी निराशा ही हाथ लगी, क्योंकि मौके पर उनका समाधान ही नहीं हुआ।