
रियाद। सउदी अरब के शाह सलमान ने बुधवार को मोकरेन बिन अब्दुल अजीज बिन सउद को युवराज पद से बर्खास्त कर दिया। मोकरेन की जगह गृहमंत्री मोहम्मद बिन नायेफ को युवराज नियुक्त किया गया है।

रियाद। सउदी अरब के शाह सलमान ने बुधवार को मोकरेन बिन अब्दुल अजीज बिन सउद को युवराज पद से बर्खास्त कर दिया। मोकरेन की जगह गृहमंत्री मोहम्मद बिन नायेफ को युवराज नियुक्त किया गया है।

जकार्ता। भारी विरोध के बाद भी इंडोनेशिया में आठ ड्रग तस्करों को गोली मार दी, जबकि वहीं फिलीपींस के एक तस्कर को आखिरी मौके पर छोड़ दिया गया। मेरी जेन नाम की यह ड्रग तस्कर उन नौ लोगों में शामिल थी जिन्हें गोली से मारे जाने का आदेश हुआ था।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने वाले दोषी व्यक्ति को बुधवार सुबह फांसी दे दी गई।

बेंगलुरू। आम आदमी पार्टी से निकाले जा चुके योगेंद्र यादव ने बुधवार को यह कहकर सभी को चौंका दिया कि उन्हें पार्टी की ओर से अभी तक निष्कासन आदेश नहीं मिला है।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसानों का हाल बेहाल है। किसान रो रहे हैं और भाजपा सरकार के मंत्री उन्हें कायर कह रहे हैं।