Home Blog Page 806

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में करीब 70 लोगों की मौत

At least 70 people killed in two suicide attacks on mosques in Afghanistan
At least 70 people killed in two suicide attacks on mosques in Afghanistan

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी और पश्चिमी प्रांत घोर में शुक्रवार को मस्जिदों पर हुए दो आत्मघाती हमलों में करीब 70 लोग मारे गए। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद इस्माइल कवुसी ने बताया कि काबुल के पड़ोस की एक मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया, जिसमें मुख्य रूप से शिया हजारा अल्पसंख्यक मौजूद थे।

टेस्टी और कुरकुरा दही बड़ा

0

दही बड़ा सुनकर जेहन में उड़द दाल से बने बड़े ही आते है। जिन्हें दही डूबों कर, चटपटे मसालों संग परोसा जाता है। लेकिन आज हम यहां आपके लिए लाए है, ब्रेड से दही बड़े, दाल वालें बड़ों जितने ही टेस्टी और लाजवाब बनते है। तो चलिए आइए जाने ब्रेड से दही बड़ों की रेसिपी…

सामग्री –

10 ब्रेड की स्लाइसेस
मसला हुआ पनीर
250 ग्राम दही
वड़ों को तलने के लिए तेल और मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर, पिसी खटाई, नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च)
1 बड़ा चमचा अनारदाना
कटा हुआ पुदीना और धनिया की पत्तियां

विधि

सभी ब्रेड की स्लाइसेस के किनारे ब्राउन वाला हिस्सा उससे हटा दें। अब इसको पानी में भिगोकर फिर दबाते हुए निचोड़कर सहूलियत से रख लें। अब मसले हुए पनीर को ब्रेड में मसलकर मिला लें। इसमें स्वादानुसार नमक और खटाई मिला लें। अब इस पूरे मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बना लें और इसको तेल में हल्का भूरा होने तक तल लें। ब्राउन होने पर इनको तेल से निकाल लें और 10 मिनट के लिए गुनगुने पानी में डाल दें। 10 मिनट बाद इसको पानी से निकाल लें और किनारे रख लें। दूसरी ओर दही में नमक डालकर उसको अच्छी तरह से फेंट लें। तले हुए वड़ों को दही में डाल दें और धनिया से सजाकर उसे सर्व करें।

महाराष्ट्र एसटी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, दौडने लगी बसें

MSRTC calls off strike, bus services resume
MSRTC calls off strike, bus services resume

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा एसटी कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध बताने के बाद शुक्रवार की रात एसटी कर्मचारियों के संगठन ने बैठक करके हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया और शनिवार की सुबह से एसटी बसें सड़कों पर दौड़ने लगी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 29 अक्टूबर को करेंगे ‘मन की बात’

PM Modi to share his thoughts in Mann Ki Baat on 29th October
PM Modi to share his thoughts in Mann Ki Baat on 29th October

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। ‘मन की बात’ का 37वां संस्करण होगा।

सांपों की अदालत लगी, सांपों ने बताया डसने का कारण

 

सीहोर। दीपोत्सव के दूसरे दिन निकटवर्ती ग्राम लसूडिय़ा परिहार में सांपों की अदालत लगी, जहां सांपों ने पीडि़त लोगों के शरीर में आकर डसने का कारण बताया। सीहोर जिले से मात्र 15 किलोमीटर दूर दीपावली के दूसरे दिन यह अदालत देखने को मिलती है।