Home Blog Page 8087

अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की संख्या हुई दो करोड़ के पार

amitabh bachchan now has 20 million followers on facebook
amitabh bachchan now has 20 million followers on facebook

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फेसबुक पर प्रशंसको की संख्या दो करोड़ को पार हो गई है।

यमन की दो मस्जिदों में आत्मघाती बम हमला, 137 मरे

0
137 killed, 345 injured in suicide attacks on yemen mosques
137 killed, 345 injured in suicide attacks on yemen mosques

सना। यमन की राजधानी सना में दो शिया मस्जिदों हुए आत्मघाती बम हमलों में करीब 137 लोग मारे गए और करीब 350 अन्य घायल हो गये हैं। ये धमाके जुमा की नमाज़ के वक़्त हुए हैं। उस वक्त वहाँ काफ़ी तादाद में लोग थे।

रपट के अनुसार, दोनों मस्जिदों में हुए बम हमलों में करीब 137 लोग मारे गये और 350 लोग घायल हो गये हैं। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इन दोनों मस्जिदों का उपयोग शिया हुती विद्रोहियों के समर्थक हैं। इन्होंने पिछले साल सना पर क़ब्ज़ा कर लिया था।
सुन्नी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। संगठन की ओर से जारी एक वकत्वय में कहा गया कि पांच आत्मघाती हमलावरों ने शिया मस्जिदों को निशाना बनाया। संगठन ने आत्मघाती बम हमलावरों को शहीद की संज्ञा दी।
हाल के महीनों में सना में मौजूद कई चरमपंथी गुटों के बीच तनाव बढ़ा है। इन गुटों में अल क़ायदा से जुड़े वे लोग भी शामिल हैं जो देश के दक्षिणी और उत्तरी हिस्से में सक्रिय हैं।

 

पाक टीम के सभी 10 विकेट कैच आउट के रूप में गिरे

cricket world record : pakistan's bastmen had all got out to catches
cricket world record : pakistan’s bastmen had all got out to catches

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तानी टीम ने आल आउट होने के साथ ही एक अनोखा रेकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। इस मैच में पाकिस्तान के सभी 10 विकेट कैच आउट के रूप में गिरे।

जकी उर रहमान लखवी की याचिका खारिज, रहेगा जेल में

zaki ur rehman lakhvi to remain in jail, court rejects plea against detention
zaki ur rehman lakhvi to remain in jail, court rejects plea against detention

इस्लामाबाद। मुंबई हमले का मुख्य साजिशकर्ता और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जकी उर रहमान लखवी अभी जेल में ही रहेगा। लाहौर उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उसकी याचिका खारिज कर दी है।

सोनिया की सक्रियता से बजुर्ग कांग्रेसियों की उम्मीदें जागी

veteran congress leaders wants sonia gandhi  to continue to leads the party
veteran congress leaders wants sonia gandhi to continue to leads the party

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव और बाद के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा जोरों पर है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सेानिया गांधी के स्थान पर अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। इससे पार्टी के बुजर्ग नेता खासे परेशान थे।