
सिरोही। जिले में पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में रेवदर पंचायत समिति क्षेत्र में बुधवार् को प्रस्तावित चुनाव करवाने जा रही चुनाव पार्टी की बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने के समाचार नहीं हैं। दो-तीन सदस्यों के मामूली चोटें आई जिनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया। सूचना मिलने पर चुनाव विभाग ने अन्य वाहन से इलेक्शन पार्टी को मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया।
मतदान के लिए जा रही बस टकराई
लो भैया ओटाबा हो गए “सक्रिय” !

सिरोही। ओटाबा का संबोधन इसलिए क्योंकि वर्तमान गोपालन मंत्री जब पहली बार विधायकी लड़ने देवनगरी आये थे उस वक्त अमेरिका में ओबामा के हल्ले-गुल्ले थे।
भोपाल में सड़क पर प्रसव, नवजात की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस बार का मामला राजधानी भोपाल का है, जहां के जनाना सुल्तानिया अस्पताल के द्वार पर ही गर्भवती महिला का प्रसव हो गया और नवजात शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चीन की टेनिस स्टार ली ना प्रेगनेंट होकर रोमांचित

मेलबर्न। चीन की दिग्गज महिला टेनिस स्टार ली ना पति जियांग शान के साथ घर संभालने की अपनी नई भूमिका को लेकर बेहद रोमांचित हैं।
सनी की नजर में प्रियंका सर्वाधिक प्रेरणादायक

मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनकी नजर में बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा सर्वाधिक प्रेरणादायक महिला हैं। सनी यहां एक पत्रिका के कवर लांच पर अपने पति डैनियल वेबर के साथ मौजूद थीं।