
गाजीपुर। यूपी में गाजीपुर जिले के करंडा क्षेत्र में हैवानियत की हदें पार करते हुए एक बुजुर्ग आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद बर्बरतापूर्वक हत्या करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

गाजीपुर। यूपी में गाजीपुर जिले के करंडा क्षेत्र में हैवानियत की हदें पार करते हुए एक बुजुर्ग आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद बर्बरतापूर्वक हत्या करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई। पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डेढ़ से दो साल में पैसे डबल करने का प्रलोभन देने के नाम पर निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाने वाले श्रीसूर्या इंवेस्टमेंट के मालिक समीर जोशी के शेयर बाजार में कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है और उसे निवेशकों का पूरा पैसा वायदा अनुसार ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली। नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोपी कथावाचक आसाराम फिलहाल जोधपुर जेल में ही रहेंगे, क्योंकि सुप्रीमकोर्ट ने उन्हें मेडिकल आधार पर जमानत पर रिहाई के आदेश देने से मंगलवार को इन्कार कर दिया।

काठमांडू। नेपाली संसद में मंगलवार को हंगामें की बीच मारपीट तथा हाथापाई शुरू हो गई और माओवादी सांसदों द्वारा कुर्सियां फेंकी गई जिससे चार सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। संसद के भीतर यह स्थिति नए संविधान पर विचार कर उसे समय सीमा के अंतर्गत स्वीकार कराने के प्रयास से पहले हुई।

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कांचीपुरम जिले की इंजीनियरिंग की 20 वर्षीया इंजीनियरिंग की छात्रा का अपहरण कर 6 घंटे तक कार में उसे यातना देने तथा रेप के बाद सड़क पर फेंक देने की दिल्ली जैसी शर्मनाक घटना घटी।