Home Blog Page 8243

दूसरा चरण : रेवदर में मतदान 22 को

panchayat election copy
सिरोही। जिले की रेवदर पंचायत समिति के जिला परिषद सदस्यों तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 को तथा सरपंच, वार्ड पंचों व उपसरपंचों के चुनाव 24 को होने हैं। इसके लिए बुधवार को सवेरे सिरोही स्थित नवीन भवन विद्यालय से मतदान दलों की रवानगी होगी। सवेरे 9 बजे अन्तिम प्रशिक्षण व मतदान सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

तारा भंडारी की पुत्रवधु भी चुनाव मैदान में

IMG-20150120-WA0048
सिरोही। जिले में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथी थी। इस चरण में सिरोही और पिण्डवाडा पंचायत समितियों की जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। मंगलवार को अंतिम दिन सिरोही की पूर्व विधायक एवं विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष तारा भंडारी की पुत्रवधु रक्षा भंडारी ने भी सिरोही पंचायत समिति के वार्ड संख्या सात से भाजपा से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

मुखर्जी की कार में ही राजपथ पर आएंगे ओबामा!

contrary to traditional, obama may travel in his own car to republic day parade
contrary to traditional, obama may travel in his own car to republic day parade

नई दिल्ली। देश के 65वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा को लेकर अमरीकी सुरक्षा एजेंसियों ने ऎहतियात बरतते हुए राजपथ पर ओबामा के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की कार में आने की बजाय अमरीकी राष्ट्रपति की विशेष कार दि बीस्ट के इस्तेमाल का सुझाव दिया है, लेकिन अभी की स्थिति के अनुसार ओबामा प्रोटोकाल एवं पारंपरिक रस्मों के अनुरूप मुखर्जी के साथ उनकी गाड़ी में सलामी मंच पर पहुंचेंगे। अगर ऎसा होता है तो ओबामा ऎसे पहले अमरीकी राष्ट्रपति होगें जो अपनी कार दि बीस्ट की सवारी नहीं करेगें।

कास्टिंग में दखलअंदाजी नहीं करती करीना कपूर

kareena kapoor khan in  shahid kapoor starrer udta punjab
kareena kapoor khan in shahid kapoor starrer udta punjab

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि वह फिल्म की कास्टिंग में किसी प्रकार की दखल अंदाजी नहीं करती है। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक अभिषेक चौबे उड़ता पंजाब नामक एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।। इस फिल्म में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी है।

कुश की शादी में आई बच्चन फैमिली, सोनाक्षी ने कहा शुक्रिया

sonakshi sinha Thanks to bachchan family for attending her brother kush grand wedding

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को अपने भाई कुश सिन्हा की शादी में शरीक होने के लिए शुक्रिया अदा किया है।