Home Blog Page 8253

किरण के आने से रोचक हुई दिल्ली की चुनावी जंग

 kiran bedi joins bjp

kiran bedi joins bjp

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वैसे तो भाजपा पूरी तरह से इस बात को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रही थी कि राज्य में नई सरकार उनकी ही पार्टी की बनेगी, कुछ संदेह था तो वह देश की प्रथम आईपीएस महिला किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद दूर हो गया। ऐसा भाजपा को संभवत: लगने लगा है। भाजपा में किरण बेदी के शामिल होने से ऐसा लगने लगा है कि एक नई ‘किरण’ का अभ्योदय हुआ है, जो किसी न किसी रूप में भाजपा को मदद ही करेगी।

संगीता बिजलानी का रोल नहीं करेंगी करीना कपूर

 

kareena
kareena kapoor will not play sangeeta bijlani role

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन पर बन रहीं बायोपिक में करीना उनकी दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी का किरदार नहीं निभा रहीं है।

पहला वाय-फाय शहर बना गढकोटा, मुफ्त इंटरनेट सेवा शुरू

0

gadhkota
भोपाल। विकास की गंगा राजस्थान से ज्यादा मध्यप्रदेश में देखने को मिल रही है। सत्ता में आते ही एक साल पूरा होते ही शिवराजसिंह सरकार ने सागर जिले के गढकोटा शकर को वाय-फाय शहर बनाते हुए उसे निशुल्क इंटरनेट सेवा से जोड दिया। शाम को राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने गुरुवार को गढकोटा नगर पालिका को स्मार्ट वाय-फाय सिटी बनाने की योजना के साथ ही निशुल्क इन्टरनेट सुविधा का शुभारंभ किया।

पंचायत चुनाव : प्रथम चरण में 58.26 प्रतिशत औसत मतदान

oriya
सिरोही।  पंचायत चुनावों के प्रथम चरण में दो पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए शुक्रवार को करीब 58ण्26 प्रतिशत औसत मतदान हुआ।  आबूरोड पंचायत समिति क्षेत्र में 57.75 प्रतिशत तथा शिवगंज पंचायत समिति क्षेत्र में 50.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

शिवगंज पंचायत समिति
नियन्त्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवगंज पंचायत समिति क्षेत्र के 93 मतदान केन्द्रों पर सवेरे 10 बजे तक 9.01 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 20.42 तथा अपरान्ह 3 बजे तक 36.79 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इस पंचायत समिति क्षेत्र में 81 हजार 420 मतदाता हैं।

आबूरोड पंचायत समिति
आबूरोड पंचायत समिति क्षेत्र के 85 मतदान केन्द्रों पर सवेरे 10 बजे तक 6.37 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 24.52 तथा अपरान्ह 3 बजे तक 41.08 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इस पंचायत समिति क्षेत्र में 78 हजार 885 मतदाता हैं।

सर्दी में चला मतदान

जिले में पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण में शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में आबूरोड और शिवगंज व पिण्डवाडा पंचायत समितियों के जिला परिषद वार्डो तथा आबूरोड व शिवगंज पंचायत समिति के सदस्यों एवं सरपंचों व वार्डपंचों के चुनाव होंगे। शुक्रवार को यहां के मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाल रहे हैं। एक डिग्री सेल्सियस के तापमान पर तेज ठंड के बीच आबूरोड पंचायत समिति में माउण्ट आबू क्षेत्र की ओरिया पंचायत समिति क्षेत्र में भी सवेरे से ही मतदाताओं की लाइन लग गई।
दुर्गम रास्तों से पहुंचेंगे मतदाता
आबूरोड पंचायत समिति का ओरिया मतदान केन्द्र कई मायनों में खास है। इस मतदान केन्द्र पर माउण्ट आबू के सबसे दुर्गम गांव शेरगांव के मतदाता मतदान के लिए आएंगे,  जिन्हें मतदान करने के लिए यहां पर तीन दिन रुकना पडेगा। इसी तरह सिरोही की तलहटी पर स्थिति वास्थानजी गांव के मतदाता भी इसी मतदान केन्द्र के मतदाता हैं, इस गांव के मतदाता भी यदि पहाडी से चढकर मतदान के लिए जाते हैं तो सैकडो फीट की चढाई चढनी पडेगी और यदि सडक मार्ग से जाते हैं तो करीब पचास किलोमीटर का सफर तय करना होगा और जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के बाद सरपंच व वार्डपंच के लिए भी वोट देना चाहते हैं तो इन्हें एक रात यहां रुकना भी पड सकता है।

आपको दोस्तों से बेहतर जानता है फेसबुक!

friends
facebook knows you better than even your family friends

लंदन। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी एवं स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं ने एक ऎसा उपकरण विकसित किया है, जो फेसबुक पर आपके द्वारा “लाइक” किए जाने वाले स्टेटस का विश्लेषण कर आपकी शख्सियत को आपके दोस्तों से ज्यादा अच्छे तरीके से बता पाएगा।