
सिरोही/माउण्ट आबू। संक्रांति के एक दिन पहले मंगलवार को जिले के पंजाबियों ने लोहडी पर्व मनाया। माउण्ट आबू के एम के चैक पर बडे भव्य स्तर पर लोहडी मनाई गई। यहां पर इस दौरान रात को आग जलाकर उसमें तिल के व्यंजनों को भोग लगाया और प्रसाद बांटा। इस आयोजन में आसपास के दुकानदारों के साथ शहर के काफी लोग एकत्रित दिखे।
माउण्ट आबू में लोहडी मनाई की संक्रांति की खरीद
…तो इनसे भी बहुत आशा बेमानी है!

सिरोही। सिरोही नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक की प्रोसिडिंग मंगलवार को सभी पार्षदों को वितरीत की गई। इसमें लिए गए प्रस्तावों से यही प्रतीत हो रहा है कि शहरवासियों को वर्तमान भाजपा बोर्ड से बहुत ज्यादा अपेक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। प्रोसिडिंग में जाएं तो यह बोर्ड वही करता नजर आ रहा है जो पिछला कांग्रेस का बोर्ड छोडकर गया था। अब इसके लिए नए बोर्ड के कर्ताधर्ताओं के पिछले बोर्ड वाले सलाहकार दोषी है या वह खुद यह फैसला इस बात से होगा कि वह इस प्रोसिडिंग से कितना सीखते हैं।
दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड से गैंगरेप

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे जिला के भिवंडी इलाके में एक किशोरी के साथ कथिरूप से बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य फरार हो गए हैं।
चुनावों का ऎलान, दिल्ली पर अब सबकी नजर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का सोमवार को बिगुल बजने के साथ ही अगले एक माह तक राजधानी पर पूरे देश की ही नहीं विश्व की भी नजर रहेगी। चुनाव आयोग ने सात फरवरी को मतदान और दस फरवरी को मतगणना की घोषणा की है।
वनडे और ट्वंटी 20 से संन्यास लेंगे मिस्बाह

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह विश्वकप के बाद वनडे और ट्वंटी 20 से संन्यास ले लेंगे लेकिन टेस्ट क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।