Home Blog Page 8266

राजधानी दिल्ली में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या

delhi gang rape
factory worker gang raped and murdered in south delhi

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक 30 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की वारदात को महिला के मित्र और उसके सहयोगियों ने अंजाम दिया। आरोपियों ने बाद में महिला की हत्या कर रविवार तड़के उसका शव दिल्ली विकास प्राधिकरण की पौधशाला में फेंक दिया। महिला शुक्रवार सुबह से लापता थी।

फर्लो बढ़ाने की अर्जी रद्, संजय दत्त घर से जेल लौटे

sanjay dutt
sanjay dutt back in jail as leave extension plea is rejected

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभिनेता संजय दत्त की अतिरिक्त 14 दिनों की फर्लो (छुट्टी) का आवेदन खारिज किए जाने के बाद वह शनिवार शाम पुणे स्थित यरवदा केंद्रीय कारागार लौट गए। एक अधिकारी ने कहा कि संजय दत्त शाम पांच बजे के करीब जेल लौटे। उनकी 14 दिन की फर्लो 24 दिसंबर से शुरू हुई थी।

अंतरंग दृश्य फिल्माने में झिझकी जेनिफर लोपेज

steamy intimate scene makes actress jennifer lopez uncomfortable
steamy intimate scene makes actress jennifer lopez uncomfortable

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लोपेज वैसे तो अपने करियर में कई बिंदास और कामुक दृश्य फिल्मा चुकी हैं, लेकिन उनका कहना है कि आने वाली फि ल्म “द ब्वॉय नेक्स्ट डोर” के लिए एक अंतरंग दृश्य फिल्माना उनके लिए असहज हो गया।

करीना ने आयुष्मान को “उड़ता पंजाब” से निकलवाया!

ayushmann khurrana clarifies his exit from udta punjab
ayushmann khurrana clarifies his exit from udta punjab

मुंबई। फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना इन अफवाहों से परेशान हैं कि अभिनेत्री करीना कपूर की वजह से वह “उड़ता पंजाब” से बाहर हो गए, क्योंकि करीना आयुष्मान के साथ काम नहीं करना चाहती थीं। आयुष्मान ने कहा कि उन्होंने फिल्म इसलिए छोड़ दी, क्योंकि वह बेहद व्यस्त हैं और उनके पास तारीखें नहीं थीं।

नेताजी की हत्या स्टालिन ने की थी : स्वामी

subramanian swamy says stalin killed netaji subhas chandra bose
subramanian swamy says stalin killed netaji subhas chandra bose

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को दावा किया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत 1945 में हुए विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी, बल्कि सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के इशारे पर उनकी हत्या की गई थी। उन्होंने नेताजी से संबंधित गुप्त दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग की है।