
चेन्नई। बॉलीवुड अभिनेत्री और कमल हसन की पुत्री श्रुति हसन की इस साल छह फिल्में प्रदर्शित होगी। श्रुति की इस साल प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में चार हिन्दी की और एक-एक तमिल तथा तेलुगू की हैं।

चेन्नई। बॉलीवुड अभिनेत्री और कमल हसन की पुत्री श्रुति हसन की इस साल छह फिल्में प्रदर्शित होगी। श्रुति की इस साल प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में चार हिन्दी की और एक-एक तमिल तथा तेलुगू की हैं।

व्यापारियों का माल लेकर विदेश भागे, 23 वीवरों से 4.21 करोड़ की धोखाधड़ी
सूरत/ कोलकाता। शहर के 23 वीवरों से 4.21 करोड़ रुपए का माल लेकर विदेश भागे राठी पैलेस के चामडिय़ा बंधुओं के खिलाफ सूरत शहर पुलिस ने सीबीआई की मदद से रेड कार्नर नोटिस जारी करवाया है। पुलिस ने इंटरपोल को फरार विवेक चामडिय़ा व विशाल चामडिय़ा के फोटोग्राफ्स व उनसे जुटी तमाम जानकारी मुहैया कराई है। इंटरपोल ने दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) समेत अन्य देशों में उनकी खोज शुरू कर दी है।

स्पार्कल 2015 में नोट जांचने की मशीन का स्टाल
सूरत। अब तक डायमंड एण्ड ज्वेलरी सेक्शन पर ही फोकस्ड रहे दक्षिण गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के आयोजन स्पार्कल में इस बार वेरियेशन देखने को मिल रहा है। स्पार्कल 2015 में हीरा और ज्वेलरी उद्योग के अलावा अन्य स्टाल भी आए हैं। यहां तक कि हीरा के मेले में नोट जांचने की मशीन का स्टाल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

भरुच। मकरसंक्राति पर्व को आने में अब शेष दिन ही बचे हैं, मकरसंक्राति पर्व मनाने के लिए लोगों में उत्साह व्याप्त है। भरुच शहर के साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पतंगों व मांझों को बनाने के लिए अस्थायी रूप से दुकानें सज गई है। इन दुकानों में ग्राहकों खासकर युवाओं की भीड़ दिख रही है। इस बार पतंगों में सलमान खान के साथ नरेन्द्र मोदी की तस्वीर वाली पतंगों की मांग ज्यादा हो रही है।

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड की मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स अपने प्रेमी चार्ली एबरसोल के साथ अपना परिवार बढ़ाना चाहती हैं। चर्चा है कि ब्रिटनी ने एबरसोल के साथ इसके लिए बातचीत भी शुरू कर दी है।