
मुम्बई/नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 102वें विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए कहा कि गरीबी दूर करने में विज्ञान का अहम भूमिका है, इससेे गरीबी और बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के काम से वे प्रभावित हैं।
विज्ञान से गरीबी, बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी
सिंहस्थ-2016 महाकुंभ को विश्व प्रसिद्ध बनाने की तैयारी

भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में शिप्रा नदी के तट पर अगले वर्ष आयोजित होने वाले महाकुंभ को प्रदेश सरकार विश्व प्रसिद्ध बनाने और दुनियाभर से लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए योजना तैयार कर रही है।
एयर एशिया विमान हादसा: 30 शव बरामद, 3 की पहचान

जकार्ता। मलेशिया से उडने के बाद क्रेश हुए एयर एशिया के विमान में सवार लोगों में से तीस यात्रियों के शव जावा सागर से निकाल लिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव एजेंसी के एफ. हेनरी बामबांग सुलिस्तयो ने यह भी जोडा कि खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान में बाधा आ रही है।
मुम्बई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन सेवाएं पुन: बहाल

मुम्बई/ठाणे। देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा चालकदलों के संघ से विरोध प्रदर्शन समाप्त करने के साथ ही शुक्रवार को एक बार फिर पटरी पर आ गई।
भारत को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम

नई दिल्ली/पोरबंदर। भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा के निकट अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव को भारतीय तटरक्षक बल व नौसेना ने जब आगे बढ़ने रोका, तब उसमें सवार लोगों ने विस्फोट कर नाव को ही उड़ा लिया। अंदेशा है कि एक बार फिर भारत को दहलाने की साजिश रची गई थी, जो नाकाम हो गई।