
मुंबई। बांग्ला फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री राइमा सेन का कहना है कि यह कहना मूर्खता होगी कि भारतीय समाज में विवाहेत्तर संबंध नहीं है। राइमा सेन ने विवाहेत्तर संबंध पर आधारित फिल्म इश्क कभी करियो ना में काम किया है।

मुंबई। बांग्ला फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री राइमा सेन का कहना है कि यह कहना मूर्खता होगी कि भारतीय समाज में विवाहेत्तर संबंध नहीं है। राइमा सेन ने विवाहेत्तर संबंध पर आधारित फिल्म इश्क कभी करियो ना में काम किया है।

जोधपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राज्य की विभिन्न श्रेणी की कृषि उपज मण्डियों के अध्यक्षों का मानदेय दोगुना करने की घोषणा की है। अब विशिष्ट एवं अ श्रेणी की कृषि उपज मण्डी के अध्यक्षों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के स्थान पर छह हजार रुपये प्रतिमाह तथा ब, स तथा द श्रेणी की कृषि उपज मण्डी के अध्यक्षों को प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय के स्थान पर चार हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

सिरोही 21 दिसम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक समीर कुमार सिंह कल 22 दिसम्बर सोमवार को अपरान्ह 3 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में बालवाहिनी संचालन समिति की बैठक लेंगे। इसी तरह जिला कलटर वी.सरवन कुमार आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में कल 22 दिसम्बर को प्रात: 11.30 बजे जिला परिषद के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे।

कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने धमांüतरण के मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति हिंदू धर्म से भटका है, वे उसे घर वापस लाएंगे। संघ प्रमुख ने यहां विशाल विश्व हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी लोग हमारे धर्म से भटके हैं, हम उन्हें वापस लाएंगे।

सिरोही। गोपालन, देवस्थान राज्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि वृद्घ व्यक्ति श्रद्घा और सम्मान के पात्र हैं। सरकार उनकी सुविधाओं के लिए संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन एवं रोडवेज पास आदि से संबंधित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।