
लॉस एंजेलिस। अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि साइबर हमले के बाद सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने फिल्म “द इंटरव्यू” पर रोक लगाकर गलती की है। राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी संघीय जांच ब्यूरो द्वारा स्टूडियो पर साइबर हमले के लिए शुक्रवार को उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराने के बाद कही है।



