Home Blog Page 8341

नगरीय विकास मंत्री ने कहा हाथ फैलाना छोडे निकाय

0

shekhavat
जयपुर। आर्थिक कंगाली का राग अलापकर आए दिन जेडीए, आवासन मण्डल या सरकार से पैसे मांगने वाले निकायों को नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मं मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने सलाह दी है कि वे हाथ फैलाना छोड़कर अपनी आय के स्रोत विकसित करें। वे शुक्रवार को ओटिएस में शुरू हुई दो दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे।

लोकसभा में वस्तु एवं सेवा कर संशोधन विधेयक पेश

jaitley
नई दिल्ली । लोकसभा में शुक्रवार को वस्तु कर एवं सेवाकर संबंधित 122 वां संविधान संशोधन विधेयक पेश कर दिया गया है। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में अप्रत्यक्ष करों की एक जैसी प्रणाली को स्थापित करने के उद्देश्य से सरकार ने  इसे पेश किया।

जमानत मिलने के बाद लखवी फिर गिरफ्तार

lakhavi
करांची/नई दिल्ली । मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर्रहमान लखवी को इस्लामाबाद की विशेष अदालत से मंगलवार को जमानत मिलने के बाद भारत और दुनिया भर में हुई आलोचना और विरोध के बाद पाकिस्तान सरकार ने लखवी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

गुंजल भाजपा से निलंबित, सीआईडी सीबी से जांच के आदेश

BJP suspends rajasthan MLA  prahlad gunjal
BJP suspends rajasthan MLA prahlad gunjal

नई दिल्ली/ जयपुर। सीएमएचओं से गाली गलौच करते हुए उसे धमकाने के भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल की आॅडियो रिकाॅर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने सख्त निर्णय करते हुए, राजस्थान के कोटा उत्तर विधानसभा सीट से विधायक  प्रहलाद गुंजल को शुक्रवार को पार्टी से निलम्बित कर दिया है। प्रदेश भाजपा से इस पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। गुंजल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इधर, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की भी बात कही है।

युवती के साथ छेड़छाड़, फिर करा आग के हवाले

varanasi teenage girl burnt alive,3 persons booked
varanasi teenage girl burnt alive,3 persons booked

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में गुरूवार को छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने एक युवती को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया।