
जयपुर। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में हुई विभाग की समीक्षा बैठक के बाद गृहमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि साइबर क्राइम रोकने के लिए सभी जिलों में साइबर विशेषज्ञों की एक टीम बनाई जायेगी।

जयपुर। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में हुई विभाग की समीक्षा बैठक के बाद गृहमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि साइबर क्राइम रोकने के लिए सभी जिलों में साइबर विशेषज्ञों की एक टीम बनाई जायेगी।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस को राज्य सरकार ने हमले का एक और मौका दे दिया। मनरेगा के बेहतर क्रियान्वयन के लिए चर्चा करने के नाम पर राज्य सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से पांच सितारा होटल में बैठक आयोजित किये जाने की कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निन्दा की है।

झालावाड़।पगारिया थाना क्षेत्र से गत 25 दिन से लापता युवक का कंकाल मंगलवार को जंगल से बरामद हो गया। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए झालावाड़ एस.आर.जी.चिकित्सालय लाया गया।

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को जयपुर शहर को ग्रीन एवं क्लीन सिटी बनाने पर बल दिया। राजे निगम के नव निर्वाचित पार्टी पार्षदों के अभिनन्दन समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जयपुर नगर निगम के चुनाव में मिली शानदार कामयाबी तभी सार्थक होगी जब जयपुर शहर को ग्रीन एवं क्लीन सिटी बनाई जाएगी।

पेशावर। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर के एक आर्मी स्कूल में हुए हमले के बाद छात्रों को बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना का अभियान तालिबानी आतंकवादियों के साथ नौ घंटे के संघर्ष के बाद समाप्त हो गया। इस हमले में 132 बच्चों समेत 141 मारे गए हैं और 245 अन्य घायल हुए हैं। हमले में सभी सात आतंकवादी भी मारे गए है।