
सिरोही। कालन्द्री सरपंच हेमलता शर्मा को चुनाव लडने के लिए योग्य मानने के बाद राजस्थान न्यायालय ने उन्हें सरपंच पद पर बहाल करने के आदेश भी जारी कर दिए, लेकिन जैसे ही मंगलवार को वह न्यायालय के आदेश पर ग्राम पंचायत में पदभार ग्रहण करने पहुंची वैसे ही संबंधित सरकारी कार्मिक ग्राम पंचायत पर ताला लगाकर रवाना हो गया।



