
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने चीन की मोबाइल बनाने वाली कंपनी शियोमी की भारत में स्मार्टफोन की बिक्री पर एरिक्सन की पेंटेंट उल्लंघन संबंधी शिकायत के बाद रोक लगा दी है। इसके साथ ही न्यायालय ने ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को भी भारत में यह फोन बेचने पर पाबंदी लगा दी है।



