
आगरा। जनपद के देवरी रोड स्थित वेदनगर में रह रहे पचास घरों के लोगों पर सवाल उठने लगे हैं। वे कहां के रहने वाले हैं, इसका उनके पास कोई सबूत नहीं है। ये लोग अब अपने पूर्वजों की जानकारी भी छिपा रहे हैं और अपने आप को कोलकत्ता निवासी बता रहे हैं। वहीं इनको आगरा लाने वाला ठेकेदार भी संदेह के घेरे में है।



