
भोपाल। प्रदेश में सरप्लस बिजली के दावों के बीच सरकार ने माना है कि बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच साढ़े पांच हजार मेगावाट से ज्यादा का अंतर बना हुआ है। विधानसभा में पेश रिपोर्ट के मुताबिक ये अंतर नवंबर माह के दौरान दर्ज किया गया है। इस बात की भी पृष्टि की गई है कि चालू वित्तीय वर्ष के सितंबर माह को छोड़कर अब तक किसी भी महीने में घरेलू बिजली का उत्पादन 4 हजार मेगावाट से ज्यादा नहीं हुआ है जबकि अप्रैल से नवंबर के बीच बिजली की मांग 6955 मेगावाट से 9507 मेगावाट के बीच बनी हुई है।



