
न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘टाइम पर्सन ऑफ द ईयर’ सर्वेक्षण में जीतने की संभावना प्रबल है क्योंकि कल मध्यरात्रि को सर्वेक्षण के खत्म होने के साथ मोदी 16.2 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे फर्गुसन के विरोध प्रदर्शनकारियों को मिले 9.2 प्रतिशत वोट से काफी आगे थे। हालांकि टाइम पत्रिका के संपादक ‘पर्सन ऑफ दि ईयर’ का चयन करेंगे,पाठकों के सर्वेक्षण के विजेता की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी।



