
सिरोही। भाजपा के राज में ग्यारह महीने में सिरोही नगर परिषद में कितना विकास हुआ इसका आईना शहर के एक बुजुर्ग ने प्रदेश के गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को मंगलवार को दिखा दिया। उन्हें यह आईना नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड संख्या-17 व 18 के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान ब्रहमपुरी स्थित लक्ष्मी मंदिर के सामने स्थानीय बुजुर्ग शंभुदत्त ने दिखाया।



