online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
जयपुर/अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने नसीराबाद छावनी बोर्ड के सिविल आबादी वाले क्षेत्र के निवासियों को धनतेरस के शुभ अवसर पर पूर्ण नगरपालिका की सौगात दी है। इसकी प्रक्रिया मंत्रिमण्डल प्रस्ताव के साथ पूरी कर ली गई है।
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने धनतेरस पर्व पर पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
उदयपुर। पांच दिवसीय दीपोत्सव का उल्लास मंगलवार सुबह से शुरू हो गया। धन त्रयोदशी पर सुबह-सुबह आयुर्वेद दिवस व धन्वन्तरि भगवान का पूजन किया गया तो दोपहर होते-होते बाजारों में खरीदारी का उल्लास उमड़ पड़ा।